लाइव न्यूज़ :

मनोज सिन्हा ने तोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले जम्मू के खिलाड़ियों का अभिनंदन किया

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:38 IST

Open in App

जम्मू, 18 सितंबर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तोक्यो पैरालंपिक के दो सहभागियों -राकेश कुमार एवं ज्योति बालियान का शनिवार को यहां अभिनंदन किया एवं अगले आयोजनों में उनकी सफलता की कामना की। एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडी) के खेलकूद परिसर के इन दो पैरा तीरंदाजों ने हाल में तोक्यो पैरालंपिक्स में हिस्सा लिया था।

बोर्ड के अध्यक्ष सिन्हा ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद के प्रति बोर्ड के सहयोग की सराहना हो रही है और यह गर्व की बात है कि एसएमवीडी खेलकूद परिसर में प्रशिक्षण पाये खिलाड़ी विश्व मानचित्र पर जम्मू कश्मीर का नाम रोशन कर रहे हैं ।

कुमार कटरा के निवासी हैं और बालियान उत्तर प्रदेश की निवासी हैं। दोनों पिछले चार साल से यहीं से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। दोनों ही तीरंदाजों को खेलकूद परिसर में कोच कुलदीप वेदवान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है