मध्य प्रदेश: आगर विधानसभा से बीजेपी विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 30, 2020 09:43 AM2020-01-30T09:43:33+5:302020-01-30T09:43:33+5:30
मनोहर ऊंटवाल पिछले कई दिनों से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। इससे पहले ऊंटवाल को इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मध्य प्रदेश के आगर विधानसभा सीट से विधायक मनोहर ऊंटवाल का आज (30 जनवरी) को निधन हो गया। मनोहर ऊंटवाल पिछले कई दिनों से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। इससे पहले ऊंटवाल को इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। ऊंटवाल को आईसीयू में रखा गया था।
मनोहर ऊंटवाल देवास निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय आम चुनाव 2014 जीते थे। संसद के सदस्य होने से पहले, वह अग्र मालवा से विधान सभा के सदस्य थे।
Madhya Pradesh: Manohar Untwal, BJP MLA from Agar constituency passes away after a prolonged illness. pic.twitter.com/tOX8b64yWq
— ANI (@ANI) January 30, 2020