लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में गणतंत्र दिवस समारोह में मनोहर झांकी देखने को मिली

By भाषा | Updated: January 26, 2021 15:43 IST

Open in App

कोलकाता, 26 जनवरी कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कोलकाता में 72वें गणतंत्र दिवस समारोहों की अवधि संक्षिप्त रखी गई, लेकिन इस अवसर पर उत्साह में कोई कमी नहीं आई। रेड रोड पर मनोहारी झांकियां देखने को मिली।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पारंपरिक कार्यक्रम में इस बार दर्शकों को आने की अनुमति नहीं थी और कार्यक्रम का समय भी करीब 30 मिनट ही रखा गया था।

उन्होंने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल जगदीप धनखड़ और वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कुछ गणमान्य लोगों को ही समारोह में आमंत्रित किया गया था।’’

यहां बैठने की व्यवस्था कोविड-19 दिशा-निर्देशों के मद्देनजर की गई थी।

धनखड़ ने यहां ध्वजारोहण किया और रेड रोड पर सशस्त्र बलों और राज्य पुलिस की परेड की सलामी ली। पश्चिम बंगाल सरकार ने ‘द्वारे सरकार’ जैसी अपनी पहल को प्रदर्शित करने वाली झांकी निकाली। कोलकाता पुलिस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनके सम्मान में ‘लहू प्रणाम’ झांकी निकाली।

इससे पहले बनर्जी ने एक ट्वीट में संविधान के आदर्शों की रक्षा और संरक्षण की अपील भी की।

कार्यक्रम की समाप्ति के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल एक दूसरे का अभिवादन करते भी दिखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू