पणजी में मनोहर पर्रिकर को दी गई नम आंखों के साथ आखिरी विदाई, पंचतत्व में हुए विलीन
By रामदीप मिश्रा | Updated: March 18, 2019 18:16 IST2019-03-17T22:22:58+5:302019-03-18T18:16:04+5:30
Manohar Parrikar Death: पिछले एक साल से बीमार चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य दो दिन पहले बहुत बिगड़ गया था। पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर शनिवार देर रात से ही जीवनरक्षक प्रणाली पर थे।

पणजी में मनोहर पर्रिकर को दी गई नम आंखों के साथ आखिरी विदाई, पंचतत्व में हुए विलीन
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को उनके निजी आवास पर निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। चार बार के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर फरवरी 2018 से ही अग्नाशय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले एक साल से बीमार चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य दो दिन पहले बहुत बिगड़ गया था। पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर शनिवार देर रात से ही जीवनरक्षक प्रणाली पर थे।
केंद्र सरकार ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर सोमवार को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी, केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य की राजधानियों में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। पर्रिकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
18 Mar, 19 : 06:15 PM
मनोहर पर्रिकर पंचतत्व में हुए विलीन
मनोहर पर्रिकर पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बड़े बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा में अपने चहेते नेता को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग उनकी शवयात्रा में उमड़े।
18 Mar, 19 : 05:51 PM
पर्रिकर का अंतिम सफर
मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा में अपने चहेते नेता को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग उनकी शवयात्रा में उमड़े। गोवावासियों के साथ ही आम जनमानस के बीच बेहद लोकप्रिय रहे पर्रिकर की आखिरी बार एक झलक देखने के लिए लोगों का सैलाब अंतिम यात्रा के साथ चला। पर्रिकर के पार्थिव शरीर को एक वाहन पर रखा गया। वाहन फूलों से सजा गया। उनके पार्थिव शरीर को लेकर चल रहे वाहन के चारों ओर उनके प्रशंसक और पार्टी कार्यकर्ताओं की आंखें नम थीं।
18 Mar, 19 : 05:48 PM
आखिरी विदाई की तैयारियां
गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर को पणजी में आखिरी विदाई देने की तैयारियां की जा रही हैं।
18 Mar, 19 : 02:34 PM
पीएम नरेंद्र मोदी गोवा पहुंचे। मनोहर पर्रिकर को दी श्रद्धांजलि।
Panaji: Prime Minister Narendra Modi and Defence Minister Nirmala Sitharaman pay last respects to Goa CM #ManoharParrikarpic.twitter.com/aNUC7nEJPm
— ANI (@ANI) March 18, 2019
18 Mar, 19 : 01:14 PM
गोवा भाजपा प्रमुख विनय तेंदुलकर ने कहा है कि दोपहर दो बजे तक हो सकता है गोवा के अगसे सीएम के नाम पर फैसला हो जाएगा, तीन बजे के बाद शपथग्रहण समारोह हो सकता है। इस बीच ऐसी खबरे हैं कि गोवा के अगले मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमोद सावंत, विश्वजीत राणे का नाम सबसे आगे चल रहा है।
18 Mar, 19 : 10:52 AM
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का पूर्ण सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पर्रिकर का अंतिम संस्कार मिरामार बीच पर सोमवार को शाम पांच बजे किया जाएगा। मिरामार बीच पर गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंडोदकर का भी स्मारक है।
18 Mar, 19 : 10:46 AM
गोवा में बीजेपी कार्यालय पहुंचा मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कई लोग यहां पहुंचे हैं। नितिन गडकरी भी इनमें शामिल हैं जो रविवार को गोवा पहुंचे थे।
Goa: Mortal remains of Goa CM #ManoharParrikar brought to BJP office in Panaji. Union Minister Nitin Gadkari arrives to pay last respects to him. pic.twitter.com/nvg5j1Of4c
— ANI (@ANI) March 18, 2019
18 Mar, 19 : 10:04 AM
मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर उनके आवास से पणजी में बीजेपी के कार्यालय ले जाया गया है।
Goa: Mortal remains of Goa CM #ManoharParrikar being taken to BJP office from his residence, in Panaji. pic.twitter.com/Ksr8afYDNa
— ANI (@ANI) March 18, 2019
18 Mar, 19 : 09:13 AM
मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा के लिए गोवा में तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी आज गोवा जाएंगे।
Visuals from outside the residence of #ManoharParrikar in Panaji, Goa. pic.twitter.com/5M6lzmaVWv
— ANI (@ANI) March 18, 2019
18 Mar, 19 : 09:12 AM
गोवा में बॉम्बे हाई कोर्ट और जिला न्यायालय आज पर्रिकर के निधन के शोकर में बंद रहेगा।
#Goa: High Court of Bombay at Goa and District Courts in the state to remain closed today in view of passing away of Goa CM #ManoharParrikar.
— ANI (@ANI) March 18, 2019
18 Mar, 19 : 01:45 AM
पर्रिकर के निधन के बाद नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए बैठक
रविवार को हुई बैठक में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई सहित उनके तीन विधायकों और एमजीपी के तीन विधायकों ने राज्य परिवहन मंत्री सुदीन धवलीकर के नेतृत्व में हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश भाजपा के संगठन महासचिव सतीश धोंड, निर्दलीय विधायक और राज्य के राजस्व मंत्री रोहन खौंते तथा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गावडे भी मौजूद थे। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...
17 Mar, 19 : 11:38 PM
पणजी में सोमवार को होगा मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार सोमवार शाम यहां मिरामर में किया जाएगा। भाजपा के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। चार बार के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर (63) फरवरी 2018 से ही अग्नाशय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले एक साल से बीमार चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य दो दिन पहले बहुत बिगड़ गया था।
17 Mar, 19 : 11:35 PM
भारत ने एक सच्चा देशभक्त खो दिया: अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भारत ने एक सच्चा देशभक्त खो दिया जिसका पूरा जीवन राष्ट्र और सिद्धांतों को समर्पित था। शाह ने कहा कि पर्रिकर ने दिखाया कि कैसे भाजपा का एक कार्यकर्ता ‘‘उसके सबसे कठिन समय में भी, राष्ट्र सर्वप्रथम, फिर पार्टी और स्वयं को अंत में रखने के सिद्धांत पर अटल रहता है।’’
Entire BJP stands firmly with Parrikar ji’s family. I along with millions of BJP karyakartas and importantly the people of Goa, who were his family, express my deepest condolences. May God give the bereaved family strength to withstand this tragic loss. Om Shanti Shanti Shanti. pic.twitter.com/HWFA4gtSnX
— Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) March 17, 2019
Parrikar ji has shown the entire nation how a BJP Karyakarta, even during his toughest time, is committed to the philosophy of Nation First, Party Next and Self Last.
— Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) March 17, 2019
He will always be remembered for his contributions as India’s Defence Minister and as CM of Goa. pic.twitter.com/jiKNGoOZrj
Manohar Parrikar ji’s demise is extremely painful. In him, the nation has lost a true patriot who selflessely dedicated his entire life to the country and ideology. Parrikar ji’s commitment towards his people and duties was exemplary.
— Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) March 17, 2019
17 Mar, 19 : 11:25 PM
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की सूचना पाकर शोकाकुल हूं: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया है, ‘‘गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की सूचना पाकर शोकाकुल हूं।’’ उन्होंने कहा कि पर्रिकर बेहद साहस और सम्मान के साथ अपनी बीमारी से लड़े। उन्होंने लिखा है कि सार्वजनिक जीवन में वह ईमानदारी और समर्पण की मिसाल हैं और गोवा और भारत की जनता के लिए उनके काम को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उन्होंने दृढ़ता और गरिमा से अपनी बीमारी का सामना किया। सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और समर्पण के प्रतीक रहे श्री पर्रिकर ने गोवा की और भारत की जो सेवा की है, वह हमेशा याद रखी जाएगी— राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 17, 2019
17 Mar, 19 : 10:54 PM
राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- गोवा के सबसे चहेते बेटे थे मनोहर पर्रिकर
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें ‘‘गोवा का चहेता बताया।’’ उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी लोग पर्रिकर का मान-सम्मान करते थे और बड़े साहस से वह एक साल तक बीमारी से लड़ते रहे।
I am deeply saddened by the news of the passing of Goa CM, Shri Manohar Parrikar Ji, who bravely battled a debilitating illness for over a year.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 17, 2019
Respected and admired across party lines, he was one of Goa’s favourite sons.
My condolences to his family in this time of grief.
17 Mar, 19 : 10:25 PM
देश के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी: पीएम मोदी
मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है, ‘‘श्री मनोहर पर्रिकर बेमिसाल नेता थे। एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक थे, सभी उनका सम्मान करते थे। देश के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। उनके निधन से बहुत दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।’’
Shri Manohar Parrikar was an unparalleled leader.
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 17, 2019
A true patriot and exceptional administrator, he was admired by all. His impeccable service to the nation will be remembered by generations.
Deeply saddened by his demise. Condolences to his family and supporters.
Om Shanti. pic.twitter.com/uahXme3ifp