लाइव न्यूज़ :

मान का दावा: भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पार्टी में शामिल होने के लिए धन, मंत्रिपद की पेशकश की

By भाषा | Updated: December 5, 2021 23:02 IST

Open in App

चंडीगढ़/नयी दिल्ली, पांच दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को भाजपा पर पंजाब में उनके विधायकों और सांसद को तोड़ने के प्रयास करने का आरोप लगाया। साथ ही आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने दावा किया कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होने के लिए उन्हें धन और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की पेशकश की।

वहीं, भाजपा की पंजाब इकाई के नेता सुभाष शर्मा ने मान के आरोपों को ‘‘निराधार’’ करार देते हुए इनका खंडन किया। शर्मा ने दावा किया कि मान अपनी ही पार्टी द्वारा दरकिनार किए जाने के बाद सबका ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने ने मान को चुनौती दी कि वह उस नेता का नाम सार्वजनिक करें, जिसने उन्हें फोन किया।

आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया, '' हमारे सांसद भगवंत मान को अमित शाह के कार्यालय से सीधे फोन किये गये।''

संगरूर के सांसद ने चंडीगढ़ में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें धन या किसी अन्य चीज से नहीं खरीदा जा सकता है। किसी का नाम लिए बगैर मान ने दावा किया कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने चार दिन पहले उनसे संपर्क किया और उनसे कहा, ‘‘मान साहब, भाजपा में शामिल होने के लिए आप क्या लोगे?’’

उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे यह भी पूछा गया कि क्या ‘‘आपको धन की जरूरत है।’’ आप नेता ने दावा किया कि उनसे कहा गया कि अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।

आप सांसद मान ने कहा, ‘‘मैंने उनसे (भाजपा नेता) कहा कि ‘‘मैं मिशन पर हूं, न कि कमीशन पर।’’

सांसद ने कहा कि उन्होंने भाजपा नेता से कहा कि दूसरे लोग होंगे ‘‘जिन्हें आप खरीद सकते हैं।’’ मान ने कहा कि उन्हें धन या किसी और चीज से नहीं खरीदा जा सकता है।

जब उनसे भाजपा नेता के नाम का खुलासा करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि सही समय पर वह नाम का खुलासा करेंगे। आप नेता ने दावा किया कि भाजपा का पंजाब में कोई जनाधार नहीं है। भाजपा नेताओं को गांवों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था और कृषि कानूनों को लेकर उन्हें किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इन कानूनों को सरकार ने पिछले हफ्ते निरस्त कर दिया।

इस बीच, भाजपा पर निशाना साधते हुए आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने दावा किया कि कांग्रेस के 25 विधायक उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी इस ''कचरे'' को नहीं चाहती और कहा कि अगर भाजपा इन्हें अपने पाले में लेना चाहे तो वह विधायकों की इस सूची को भाजपा के साथ साझा करने को तैयार हैं।

चड्ढा ने आरोप लगाया कि दिल्ली के ''शीर्ष भाजपा नेता'' उनकी पंजाब इकाई के नेताओं को फोन करके भाजपा में शामिल होने की पेशकश के साथ ही रिश्वत देने का प्रयास कर रहे हैं।

चड्ढा ने दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया, '' दिल्ली से भाजपा के शीर्ष नेता हमारे पंजाब के नेताओं, सांसद और विधायकों को फोन करके उनसे भाजपा में शामिल होने का अनुरोध कर रहे हैं और उन्हें पैसा, भूमि, संपत्ति और पद की पेशकश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो