लाइव न्यूज़ :

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' में देशवासियों को करेंगे संबोधित, ट्वीट कर मांगें थे सुझाव

By स्वाति सिंह | Updated: May 31, 2020 07:13 IST

आज (31 मई) लॉकडाउन 4 की समय सीमा समाप्त हो रही है और गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन-5 के लिए गाइडलाइन जारी की है। बीते सोमवार को प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के लिए ट्वीट कर लोगों से सुझाव मांगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (आज) सुबह 11 बजे 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित करेंगे।लॉकडाउन के दौरान वह तीसरी बार जनता को इस कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित करने जा रहे हैं।

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (आज) सुबह 11 बजे 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित करेंगे। लॉकडाउन के दौरान वह तीसरी बार जनता को इस कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित करने जा रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते सोमवार को इस कार्यक्रम के लिए जनता से सुझाव भी मांगे थे। 

बता दें कि आज (31 मई) लॉकडाउन 4 की समय सीमा समाप्त हो रही है और गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन-5 के लिए गाइडलाइन जारी की है। बीते सोमवार को प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के लिए ट्वीट कर लोगों से सुझाव मांगे थे। इसमें उन्होंने लिखा था कि '31 मई को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए मैं आपके सुझावों का इंतजार करूंगा। इसके लिए आप 1800-11-7800 पर संदेश रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। साथ ही नमो एप या माईगॉव पर भी लिखकर भेज सकते हैं।'

'मन की बात' के 63वें संस्करण में पीएम मोदी ने इन बातों पर दिया था जोर

वहीं, 'मन की बात' के 63वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में जारी जंग पूरी तरह से जनता द्वारा जनता के नेतृत्व में लड़ी जा रही है और जन जन इस लड़ाई में सिपाही बनकर इसका नेतृत्व कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा था कि जब कभी भविष्य में इस महामारी का इतिहास लिखा जायेगा तो कोरोना के खिलाफ भारत की जंग को जनता के नेतृत्व में लड़ी गयी लड़ाई के रूप में याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस बीमारी ने विभिन्न क्षेत्रों में समाज की सोच को भी बदला है।

मोदी ने कहा कि भले ही कारोबार हो, कार्यालय की संस्कृति हो, शिक्षा हो या चिकित्सा क्षेत्र हो, हर कोई कोरोना वायरस महामारी के बाद की दुनिया में बदलावों के अनुरूप खुद को ढाल रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ राज्य सरकारों के योगदान की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने इस अभियान में बेहद सक्रिय भूमिका निभाई है।

मोदी ने इस संकट के दौरान सभी वर्गों के लोगों द्वारा अपने पर्व घरों में ही मनाए जाने की भी प्रशंसा की और देशवासियों से रमजान के पवित्र माह में दुनिया को इस महामारी से मुक्ति दिलाने की दुआयें करने का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि अगली ‘मन की बात’ जब हम करेंगे तब कोरोना संकट से मुक्ति मिलने की चर्चा हो सकेगी। 

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया