लाइव न्यूज़ :

मन की बातः इस रेलवे स्टेशन पर केवल महिलाएं हैं कर्मचारी, पीएम मोदी ने की तारीफ

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 28, 2018 11:39 IST

पीएम मोदी ने अपने 40वें 'मन की बात' कार्यक्रम में समाज में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता और उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को देखते हुए तारीफ की है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (28 जनवरी) को जनता से 40वीं बार 'मन की बात' की है। इस दौरान उन्होंने मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन की तारीफ की है। पीएम मोदी ने यह तारीफ समाज में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता और उनका दृढ़ इच्छाशक्ति को देखते हुए की है। दरअसल, मामला ऐसा है कि पिछले दिनों माटुंगा रेलवे स्टेशन दुनियाभर में सुर्खियों बना गया था।

यह रेलवे स्टेशन देश का ऐसा पहला स्टेशन है जहां सारी महिला कर्मचारी हैं और इसी वजह से पीएम मोदी ने तारीफ की। खास बात यह है कि इस रेलवे स्टेशन को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (एलबीआर) में नाम दर्ज हो गया।

इस माटुंगा रेलवे स्टेशन मुंबई सिटी में स्थित है। इसमें 41 महिला कर्मचारी हैं जो पूरे स्टेशन का परिचालन करती हैं। स्टेशन के हर विभाग में सिर्फ महिला कर्मचारियों को ही तैनात किया गया है। वे पूरे स्टेशन की जिम्मेदारी संभालती हैं। उनके इस अनोखो कार्य की जमकर तारीफ हुई है।

इस रेलवे स्टेशन पर 17 महिलाओं को ऑपरेशन और कमर्शियल विभाग, 6 रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, 8 टिकट चेकिंग, 2 अनाउंसर, दो सरंक्षण स्टाफ और पांच को अन्य जगह तैनात किया गया। यहां की स्टेशन मैनेजर भी एक महिला ममता कुलकर्णी हैं। 

आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी ही देश की ऐसी पहली महिला हैं जो साल 1992 में रेलवे में असिस्टेंट मैनेजर बनी थीं। तब उन्हें मुंबई सेंट्रल रेलवे डिविजन में तैनात किया गया था। अब वह माटुंगा में सभी महिला स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन का परिचालन कर रही हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे