लाइव न्यूज़ :

Mann Ki Baat Highlights: 'मन की बात' पर पीएम का ऐलान, पानी की समस्या से निपटेगा 'जल शक्ति मंत्रालय'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 30, 2019 11:37 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (30 जून) को रेडियो प्रसारण 'मन की बात' करेंगे। पीएम मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार 'मन की बात' करेंगे। लोकसभा चुनावों का ऐलान होने से कुछ दिन पहले 24 फरवरी को मोदी ने मार्च एवं अप्रैल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम नहीं करने का ऐलान किया था। अपनी वापसी का भरोसा जताते हुए मोदी ने कहा था कि वह मई के अंतिम रविवार को अपने कार्यक्रम के साथ लौटेंगे।

बता दें कि भाजपा नीति राजग लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटा है और मोदी ने 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि चार महीने लंबे अंतराल के बाद 'मन की बात' लौट रहा है।'  इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी कई मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।  

30 Jun, 19 11:53 AM

जल शक्ति मंत्रालय स्थापित

जल की महत्ता को सर्वोपरि रखते हुए देश में नया जल शक्ति मंत्रालय बनाया गया है। इससे पानी से संबंधित सभी विषयों पर तेज़ी से फैसले लिए जा सकेंगे।

30 Jun, 19 11:52 AM

पानी की समस्या को लेकर पीएम मोदी का तीन अनुरोध

पहला अनुरोध – जैसे देशवासियों ने स्वच्छता को एक जन आंदोलन का रूप दे दिया। आइए, वैसे ही जल संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन की शुरुआत करें।  दूसरा अनुरोध- हमारे देश में पानी के संरक्षण के लिए कई पारंपरिक तौर-तरीके सदियों से उपयोग में लाए जा रहे हैं। मैं आप सभी से, जल संरक्षण के उन पारंपरिक तरीकों को share करने का आग्रह करता हूँ ।तीसरा अनुरोध- हमारे देश में पानी के संरक्षण के लिए कई पारंपरिक तौर-तरीके सदियों से उपयोग में लाए जा रहे हैं। मैं आप सभी से, जल संरक्षण के उन पारंपरिक तरीकों को शेयर करने का आग्रह करता हूं 

30 Jun, 19 11:39 AM

अरुणाचल प्रदेश के एक रिमोट इलाके में, महज एक महिला मतदाता के लिए पोलिंग स्टेशन बनाया गया। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि चुनाव आयोग के अधिकारियों को वहाँ पहुँचने के लिए दो-दो दिन तक यात्रा करनी पड़ी - यही तो लोकतंत्र का सच्चा सम्मान है। 

30 Jun, 19 11:38 AM

जब देश में आपातकाल लगाया गया तब उसका विरोध सिर्फ राजनीतिक दायरे तक सीमित नहीं रहा था, राजनेताओं तक सीमित नहीं रहा था, जेल के सलाखों तक, आन्दोलन सिमट नहीं गया था। जन-जन के दिल में एक आक्रोश था।

30 Jun, 19 11:18 AM

पीएम मोदी ने कहा कि भारत गर्व के साथ कह सकता है कि हमारे लिए, कानून नियमों से परे लोकतंत्र हमारे संस्कार हैं, लोकतंत्र हमारी संस्कृति है, लोकतंत्र हमारी विरासत है। और आपातकाल में हमने अनुभव किया था और इसीलिए देश, अपने लिए नहीं, लोकतंत्र की रक्षा के लिए आहुत कर चुका था। 

 

30 Jun, 19 11:11 AM

पीएम मोदी की मन की बात

पीएम मोदी ने कहा कि एक लंबे अंतराल के बाद आपके बीच मन की बात, जन-जन की बात, जन-मन की बात इसका हम सिलसिला जारी कर रहे हैं। चुनाव की आपाधापी में व्यस्तता तो ज्यादा थी लेकिन मन की बात का मजा ही गायब था, एक कमी महसूस कर रहा था। हम 130 करोड़ देशवासियों के स्वजन के रूप में बातें करते थे। 

30 Jun, 19 10:42 AM

11 बजे से शुरू होगा रेडिया कार्यक्रम 'मन की बात'

'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण आज सुबह 11 बजे होगा। दर्शक इसका सीधा प्रसारण रेडियो, डीडी और नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पर सुन सकते हैं। 

30 Jun, 19 10:42 AM

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार की शाम को ट्वीट कर कहा कि चार महीने लंबे अंतराल के बाद 'मन की बात' लौट रहा है।

30 Jun, 19 10:40 AM

पहले कार्यकाल में पीएम मोदी ने 53 बार 'मन की बात'

लोकसभा चुनावों का ऐलान होने से कुछ दिन पहले 24 फरवरी को मोदी ने मार्च एवं अप्रैल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम नहीं करने का ऐलान किया था। साल 2014 में सरकार बनाने के बाद अपने पहले कार्यकाल में मोदी ने अपनी मासिक ‘मन की बात’ के जरिए 53 बार राष्ट्र को संबोधित किया है। नरेंद्र मोदी ने अपने पहले सरकार में 3 अक्टूबर 2014  को 'मन की बात' की थी। 

 

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन