लाइव न्यूज़ :

गैर राजनीतिक मंच रहा है ‘मन की बात’: नड्डा

By भाषा | Updated: June 27, 2021 14:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि आकाशवाणी का मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ पूरी तरह से गैर राजनीतिक मंच रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी इसका राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया।

नड्डा ने पश्चिमी दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर स्थित एक सामुदायिक केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच ‘मन की बात’ की 78वीं कड़ी में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के बाद यह दावा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मन की बात की विशेषता यह है कि यह गैर राजनीतिक मंच रहा है। इतने संस्करण हो गए लेकिन एक बार भी प्रधानमंत्री ने कोई राजनीतिक बातचीत इस मंच से नहीं की।’’

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस मंच पर हमेशा राजनीतिक विषयों से गुरेज किया और खेल, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा, परीक्षा सहित दूर-सुदूर गांवों में चल रहे नए-नए कार्यक्रमों की चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘मन की बात में बहुत सारे विषय हमें सुनने को मिलते हैं और उनकी जानकारियां मिलती हैं, जिससे हमारा ज्ञानवर्धन भी होता है। इसके जरिए वह समाज के हर वर्ग को एक दृष्टि देने का प्रयास करते हैं।’’

इस अवसर पर नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर महीने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद बूथ स्तरीय बैठक करें।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पार्टी को भी मजबूती मिलेगी और प्रधानमंत्री द्वारा हम सभी का सामूहिक ज्ञानवर्धन भी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों