Bhagwant Mann government: मंत्री चेतन सिंह, अनमोल गगन, बलकार सिंह और ब्रह्म शंकर पर गिरेगी गाज?, मोहिंदर भगत, रवजोत सिंह, तरुणप्रीत सिंह और हरदीप सिंह मुंडियां होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2024 22:50 IST2024-09-22T22:49:25+5:302024-09-22T22:50:24+5:30

Bhagwant Mann government: मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिनों बाद होगा।

Mann government ministers Chetan Singh, Anmol Gagan, Balkar Singh Brahm Shankar out Mohinder Bhagat, Ravjot Singh, Tarunpreet Singh Hardeep Singh in | Bhagwant Mann government: मंत्री चेतन सिंह, अनमोल गगन, बलकार सिंह और ब्रह्म शंकर पर गिरेगी गाज?, मोहिंदर भगत, रवजोत सिंह, तरुणप्रीत सिंह और हरदीप सिंह मुंडियां होंगे शामिल

file photo

Highlightsशपथ ग्रहण समारोह सोमवार को राजभवन में होने की संभावना है।मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री हैं। 30 महीने पुरानी आप सरकार में चौथी बार होगा।

Bhagwant Mann government: भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल किये जाने की संभावना है और ऐसी अटकलें हैं कि चार से पांच विधायक मंत्रिमंडल में शामिल किये जा सकते हैं, जबकि कुछ मंत्रियों को हटाया जा सकता है। हालांकि, प्रदेश की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में फेरबदल की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि यदि वास्तव में फेरबदल होता है, तो शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को राजभवन में होने की संभावना है।

मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिनों बाद होगा। वर्तमान में, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री हैं। इसमें अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं। यदि मंत्रिमंडल में फेरबदल होता है, तो यह राज्य में 30 महीने पुरानी आप सरकार में चौथी बार होगा।

मंत्रिमंडल में जिन विधायकों को शामिल किए जाने की संभावना है, उनमें मोहिंदर भगत (जालंधर पश्चिम), रवजोत सिंह (शाम चौरासी), तरुणप्रीत सिंह (खन्ना) और हरदीप सिंह मुंडियां (साहनेवाल) शामिल हैं। ऐसी अटकलें हैं कि मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा, अनमोल गगन मान, बलकार सिंह और ब्रह्म शंकर जिम्पा को हटाया जा सकता है। 

Web Title: Mann government ministers Chetan Singh, Anmol Gagan, Balkar Singh Brahm Shankar out Mohinder Bhagat, Ravjot Singh, Tarunpreet Singh Hardeep Singh in

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे