मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, सेहत में सुधार हो रहा है

By भाषा | Updated: October 15, 2021 14:26 IST2021-10-15T14:26:52+5:302021-10-15T14:26:52+5:30

Manmohan Singh's condition stable, improving health | मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, सेहत में सुधार हो रहा है

मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, सेहत में सुधार हो रहा है

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है।

एम्स के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एम्स के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है।’’

गत बुधवार को 89 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं।

सिंह को सोमवार को बुखार आ गया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और वह केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Manmohan Singh's condition stable, improving health

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे