लाइव न्यूज़ :

डॉ. मनमोहन सिंह के करतारपुर साहिब जाने को लेकर असंमजस, कभी हाँ कभी ना..

By शीलेष शर्मा | Updated: October 4, 2019 06:17 IST

हाँ और ना के इस खेल के पीछे पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी की वह टिप्पणी है जिसमें उन्होंने कुछ दिन पूर्व कहा था कि करतारपुर साहिब में शिरकत करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनकी सरकार आमंत्रित कर रही है. जबकि पाकिस्तान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण देने की बात नहीं कही गयी.

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की करतारपुर साहिब यात्रा को लेकर असंमजस बना हुआ है. हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेद्र सिंह और डॉ मनमोहन सिंह के बीच हुई मुलाकात के बाद पंजाब सरकार ने इस बात की औपचारिक घोषणा कर दी कि डॉ मनमोहन सिंह गुरुनानक देव के 550वी जयंती (प्रकाश पर्व) करतापुर साहिब जाने वाले पहले भारतीय जत्थे का हिस्सा होगें साथ ही वे सुल्तानपुर लोधी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे.लेकिन कुछ ही देरी के बाद अपनी ही सरकार की घोषणा को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने साफ किया कि उनका और डॉ मनमोहन सिंह का पाकिस्तान जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है.

हाँ और ना के इस खेल के पीछे पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी की वह टिप्पणी है जिसमें उन्होंने कुछ दिन पूर्व कहा था कि करतारपुर साहिब में शिरकत करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनकी सरकार आमंत्रित कर रही है. जबकि पाकिस्तान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण देने की बात नहीं कही गयी.

पाकिस्तान के न्यौते पर करतापुर साहिब जाने के बावत डॉ मनमोहन सिंह की ओर से स्पष्ट इंकार कर दिया गया लेकिन जब अमरेंदर सिंह ने उन्हें भारतीय जत्थे में शामिल होने का निमंत्रण दिया तो मनमोहन सिंह मान गये.उच्च पदस्थ सूत्रों केअनुसार डॉ मनमोहन सिंह ने इस बावत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से विस्तृत चर्चा की और चर्चा के बाद ही कोई फैसला लिया.

लेकिन जैसे ही पंजाब सरकार की ओर से बयान जारी किया गया मनमोहन सिंह और सोनिया के बीच उस बयान को लेकर ना केवल चर्चा हुई बल्कि अमरेंदर सिंह को हिदायत दी गयी कि वे अपनी ही सरकार के बयान का खंडन करे जिसके बाद  अमरेंद्र ने मनमोहन सिंह की करतापुर साहिब यात्रा को सिरे से खारिज़ कर दिया.

पार्टी सूत्र बताते है कि कि महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव को देखते  हुए सोनिया गांधी ने यह निर्णय किया क्योंकि उन्हें पता है कि मनमोहन सिंह की करतापुर साहिब यात्रा को लेकर भाजपा कांग्रेस पर पाकिस्तान परस्त होने का आरोप लगाएगी जिससे चुनाव वाले राज्यों में कांग्रेस को नुकसान हो सकता है.

चूंकि गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व 11-12 नवंबर को है तथा कॉरीडोर की शुरुआत 9 नवंबर हो होगी तब तक महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव पूरे हो चुके होगे तब उस समय कांग्रेस नई परिस्थितियों केअनुसार कोई फैसला ले सकती है.  

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरमनमोहन सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह