लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में राज्यसभा उपचुनावः कल नामांकन दाखिल करेंगे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, जीतना तय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2019 14:26 IST

भाजपा के राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी के निधन से यह सीट खाली हुई है। सैनी का जून में निधन हो गया था। राज्य विधानसभा में कांग्रेस के बहुमत को देखते हुए राज्यसभा उपचुनाव में सिंह (86) के जीतने की पूरी संभावना है। राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं। इनमें से दो फिलहाल खाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के पास 100 विधायक हैं जबकि उसके गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल का एक विधेयक है। सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 12 निर्दलीय व बसपा के छह विधायकों का बाहर से समर्थन भी है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंहराजस्थान से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरेंगे। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया, ‘‘पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है। वह मंगलवार को यहां नामांकन के चार सेट दाखिल करेंगे।’’

भाजपा के राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी के निधन से यह सीट खाली हुई है। सैनी का जून में निधन हो गया था। राज्य विधानसभा में कांग्रेस के बहुमत को देखते हुए राज्यसभा उपचुनाव में सिंह (86) के जीतने की पूरी संभावना है। राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं। इनमें से दो फिलहाल खाली हैं।

कांग्रेस के पास 100 विधायक हैं जबकि उसके गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल का एक विधेयक है। भारतीय जनता पार्टी के पास 72, बहुजन समाज पार्टी के पास छह, भारतीय ट्राइबल पार्टी, माकपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पास दो दो विधायक है। 13 निर्दलीय विधायक हैं और दो सीट खाली हैं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 12 निर्दलीय व बसपा के छह विधायकों का बाहर से समर्थन भी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह लगभग तीन दशक तक असम से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होते रहे। वे 1991 से 2019 तक लगातार पांच बार राज्यसभा सदस्य रहे और 2004 से 2014 तक लगातार दो बार प्रधानमंत्री पद पर रहे।

सिंह का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल इस साल 14 जून को समाप्त हो गया। उन्होंने दुबारा नामांकित नहीं किया गया क्योंकि पार्टी के पास उन्हें असम से भेजने के लिए पर्याप्त संख्याबल नहीं है। राजस्थान में राज्यसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन 14 अगस्त तक दाखिल किए जा सकते हैं।

मतदान 26 अगस्त को होगा। उसी दिन गणना होगी। राजस्थान से राज्यसभा की दस सीटें हैं। 

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेसअशोक गहलोतसोनिया गाँधीराहुल गांधीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल