लाइव न्यूज़ :

मनमोहन सिंह पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं, मोदी से हजार गुना बेहतर: अरविंद केजरीवाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 11, 2019 18:03 IST

कई कांग्रेस नेताओं का मानना है कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से संप्रग को राजनीतिक रूप से नुकसान हुआ और इससे मोदी के सत्ता में आने का रास्ता प्रशस्त हुआ, केजरीवाल ने कहा कि अगर लोकपाल की मांग पूरी हो जाती तो आप का जन्म ही नहीं होता.

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह, नरेंद्र मोदी से हजार गुना बेहतर थे. 2011 में संप्रग सरकार के खिलाफ हुए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रमुख नेता रहे केजरीवाल ने कहा कि यह मनमोहन सिंह ही थे जिन्होंने 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी से भारत को बचा लिया था.केजरीवाल ने एक साक्षात्कार में कहा कि मनमोहन सिंह एक अच्छे इंसान हैं. वह मोदी से हजार गुना बेहतर थे. वह एक पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं. वे अर्थव्यवस्था को समझते हैं. दिल्ली के सीएम ने कहा कि वास्तव में 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी में भारत शायद एकमात्र देश था जो इससे प्रभावित नहीं था, क्योंकि मनमोहन सिंह ने कई कदम उठाए और देश को बचाया.यह पूछे जाने पर कि कई कांग्रेस नेताओं का मानना है कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से संप्रग को राजनीतिक रूप से नुकसान हुआ और इससे मोदी के सत्ता में आने का रास्ता प्रशस्त हुआ, केजरीवाल ने कहा कि अगर लोकपाल की मांग पूरी हो जाती तो आप का जन्म ही नहीं होता. उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन संप्रग सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ था. हमारा आंदोलन लोकपाल विधेयक के लिए था. कांग्रेस विधेयक क्यों नहीं लाई. अगर वे ऐसा करते, तो हमारा आंदोलन जारी नहीं रहता और कांग्रेस को बहुत बड़ा श्रेय मिलता.

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालमनमोहन सिंहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया