लाइव न्यूज़ :

गिरती अर्थव्यवस्था पर मनमोहन सिंह ने उठाए सवाल, कहा- मोदी सरकार नहीं कर रही है सच को स्वीकार 

By शीलेष शर्मा | Updated: September 12, 2019 19:36 IST

डॉलर के मुकाबला रुपया लगातार गिर रहा है, यदि सरकार सही नीति के तहत काम करती तो इस परिस्थिति का भी लाभ उठा सकती थी. बेहतर होता कि ऐसे हालातों में सरकार निर्यात को बढ़ावा देती और बड़े पैमाने पर निर्यात कर उसका लाभ देश को दिला सकती थी.

Open in App
ठळक मुद्देडॉ मनमोहन सिंह ने गिरती अर्थव्यवस्था पर गहरी चिंता जताते हुए आश्चर्य व्यक्त किया कि कैसी बिंडवना है कि यह जानते हुए कि देश की अर्थव्यवस्था में गंभीर खामियां हैं बावजूद इसके मोदी सरकार इस सच को स्वीकार नहीं कर रही है.मनमोहन सिंह ने रियल स्टेट का उदाहरण देते हुए कहा कि देश के आठ बड़े शहरों में 4.5 लाख मकान बनकर तैयार खड़े हैं लेकिन सरकार की नीतियों के कारण उनका कोई खरीददार नहीं है.

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने गिरती अर्थव्यवस्था पर गहरी चिंता जताते हुए आश्चर्य व्यक्त किया कि कैसी बिंडवना है कि यह जानते हुए कि देश की अर्थव्यवस्था में गंभीर खामियां हैं बावजूद इसके मोदी सरकार इस सच को स्वीकार नहीं कर रही है. मनमोहन सिंह ने रियल स्टेट का उदाहरण देते हुए कहा कि देश के आठ बड़े शहरों में 4.5 लाख मकान बनकर तैयार खड़े हैं लेकिन सरकार की नीतियों के कारण उनका कोई खरीददार नहीं है.

डॉलर के मुकाबला रुपया लगातार गिर रहा है, यदि सरकार सही नीति के तहत काम करती तो इस परिस्थिति का भी लाभ उठा सकती थी. बेहतर होता कि ऐसे हालातों में सरकार निर्यात को बढ़ावा देती और बड़े पैमाने पर निर्यात कर उसका लाभ देश को दिला सकती थी.

मोदी सरकार पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की बात कर रही है जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है लेकिन वह भूल रही है कि पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लेकर 12 फीसदी की विकास दर की जरुरत होगी. जबकि हमारी विकास दर आज केवल 5 फीसदी है.

ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में यदि यही सिलसिला गिरावट का जारी रहा तो दस लाख नौकरियां अगले कुछ महीनों में समाप्त हो  जाएगी, लोग अपना रोजगार खो देगें, कल्पना कीजिये कि पहले से देश में रोजगार का आभाव है और उसके ऊपर दस लाख जब रोजगार से बेरोजगार बनेगे तो उसका क्या असर होगा.  यदि सरकार ने समय रहते कदम उठाया होता तो यह हालात नहीं पैदा होते.

टॅग्स :मनमोहन सिंहकांग्रेसभारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल