लाइव न्यूज़ :

पूर्व PM मनमोहन सिंह का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- धर्म, सभ्यता और भाषा के आधार पर समाज को बांटा जा रहा है

By शीलेष शर्मा | Updated: March 26, 2021 18:18 IST

असम के मतदाताओं को वीडियो ज़ारी कर डॉ सिंह दो टूक कहा कि समय आ गया है कि प्रदेश का मतदाता सोच समझ कर मतदान करे।

Open in App
ठळक मुद्देअसम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मनमोहन सिंह ने राज्य के लोगों से एक खास अपील की। मनमोहन सिंह ने राज्य के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने को कहा।मनमोहन सिंह ने कहा कि मैं असम के लोगों के स्नेह और समर्थन के लिए उनका आभारी हूं।

नई दिल्ली ,26 मार्च। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने आज मोदी सरकार पर धारदार हमला बोलते हुए बिना नाम लिए सीधा आरोप लगाया कि आज धर्म , सभ्यता और भाषा के आधार पर समाज को बांटा जा रहा है ,लोगों मूल अधिकारों को छीन लिया गया है , भय और तनाव का वातावरण है। 

पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले डॉ मनमोहन सिंह ने अपने वीडियो में असम के लोगों को भावनात्मक तौर से जगाते हुये याद दिलाया कि असम से उनका क्या रिश्ता है ,वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुये उन्होंने किस तरह असम का प्रतिनिधित्व किया। 

मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के पक्ष में वह मतदान क्यों करें इसके भी कारण बताये , और उन पांच वादों की चर्चा की जो कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में असम के लोगों से किये हैं ,मसलन नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होने देंगे ,सी ए ए को समाप्त करेंगे , 5 लाख युवाओं को सरकारी क्षेत्र में तथा 25 लाख लोगों को निजी क्षेत्र में  रोज़गार देंगे।

 

चाय बगान मज़दूरों की मज़दूरी 365 रुपये करने ,200 यूनिट तक मुफ़्त बिजली ,गृहणियों को 2 हज़ार रुपये मासिक देने का वादा शामिल है। डॉ सिंह ने असम की जनता को आगाह किया कि आपके बच्चों का भविष्य इस समय आपके हाथों में ,फ़ैसला आपको लेना है। 

टॅग्स :मनमोहन सिंहनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां