पूर्व PM मनमोहन सिंह का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- धर्म, सभ्यता और भाषा के आधार पर समाज को बांटा जा रहा है

By शीलेष शर्मा | Updated: March 26, 2021 18:18 IST2021-03-26T18:16:28+5:302021-03-26T18:18:34+5:30

असम के मतदाताओं को वीडियो ज़ारी कर डॉ सिंह दो टूक कहा कि समय आ गया है कि प्रदेश का मतदाता सोच समझ कर मतदान करे।

Manmohan Singh statement on Modi Government failures before assam assembly election 2021 | पूर्व PM मनमोहन सिंह का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- धर्म, सभ्यता और भाषा के आधार पर समाज को बांटा जा रहा है

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsअसम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मनमोहन सिंह ने राज्य के लोगों से एक खास अपील की। मनमोहन सिंह ने राज्य के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने को कहा।मनमोहन सिंह ने कहा कि मैं असम के लोगों के स्नेह और समर्थन के लिए उनका आभारी हूं।

नई दिल्ली ,26 मार्च। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने आज मोदी सरकार पर धारदार हमला बोलते हुए बिना नाम लिए सीधा आरोप लगाया कि आज धर्म , सभ्यता और भाषा के आधार पर समाज को बांटा जा रहा है ,लोगों मूल अधिकारों को छीन लिया गया है , भय और तनाव का वातावरण है। 

पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले डॉ मनमोहन सिंह ने अपने वीडियो में असम के लोगों को भावनात्मक तौर से जगाते हुये याद दिलाया कि असम से उनका क्या रिश्ता है ,वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुये उन्होंने किस तरह असम का प्रतिनिधित्व किया। 

मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के पक्ष में वह मतदान क्यों करें इसके भी कारण बताये , और उन पांच वादों की चर्चा की जो कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में असम के लोगों से किये हैं ,मसलन नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होने देंगे ,सी ए ए को समाप्त करेंगे , 5 लाख युवाओं को सरकारी क्षेत्र में तथा 25 लाख लोगों को निजी क्षेत्र में  रोज़गार देंगे।

 

चाय बगान मज़दूरों की मज़दूरी 365 रुपये करने ,200 यूनिट तक मुफ़्त बिजली ,गृहणियों को 2 हज़ार रुपये मासिक देने का वादा शामिल है। डॉ सिंह ने असम की जनता को आगाह किया कि आपके बच्चों का भविष्य इस समय आपके हाथों में ,फ़ैसला आपको लेना है। 

Web Title: Manmohan Singh statement on Modi Government failures before assam assembly election 2021

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे