लाइव न्यूज़ :

मनमोहन सिंह अस्पताल से घर लौटे, चिकित्सकों और शुभचिंतकों के आभारी: गुरशरण कौर

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर ने अपने पति को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिलने के बाद सोमवार को कहा कि वह एवं उनके परिवार के सदस्य एम्स के चिकित्सकों और अन्य चिकित्साकर्मियों तथा शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने एक बयान में यह भी बताया कि मनमोहन सिंह फिलहाल घर पर डेंगू बुखार से उबर रहे हैं।

गुरशरण कौर ने कहा, ‘‘मेरा परिवार और मैं अपने सभी मित्रों और शुभचिंतकों को यह सूचित करके बहुत खुश हैं कि डॉक्टर मनमोहन सिंह अस्पताल से घर आ गए हैं और डेंगू बुखार से उबर रहे हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘इस मौके पर हम कड़ी मेहनत एवं सहयोग के लिए एम्स के चिकित्सकों, नर्सों, चिकित्साकर्मियों तथा शुभचिंतकों का बहुत आभार प्रकट करते हैं।’’

मनमोहन सिंह को रविवार को एम्स से छुट्टी मिल गई थी, जहां पर कई दिन से उनका उपचार चल रहा था।

सिंह (89) को बुखार आने और कमजोरी की शिकायत के बाद 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां डॉ. नीतीश नायक के नेतृत्व में हृदयरोग विशेषज्ञों के दल ने उनका उपचार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे