लाइव न्यूज़ :

इस वजह से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को रहना पड़ सकता है राज्यसभा से बाहर, 14 जून को पूरा हो रहा है कार्यकाल

By भाषा | Updated: May 16, 2019 05:31 IST

चुनाव आयोग ने असम से राज्यसभा की दो सीटों को भरने के लिए सात जून को चुनाव की घोषणा की है। एक सीट का प्रतिनिधित्व सिंह कर रहे हैं जबकि दूसरी सीट का प्रतिनिधित्व एस कुजूर कर रहे हैं। कुजूर भी कांग्रेस के ही सदस्य हैं। असम में भाजपा सत्ता में है और कांग्रेस के पास इतनी संख्या नहीं है कि वह फिर से सिंह को राज्यसभा में भेज सके।

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कुछ समय के लिए राज्यसभा से बाहर रहना पड़ सकता है क्योंकि उच्च सदन की उनकी सदस्यता जून में समाप्त हो रही है। सिंह पांच बार से उच्च सदन के सदस्य हैं और उनका मौजूदा छह साल का कार्यकाल 14 जून को पूरा हो रहा है।चुनाव आयोग ने असम से राज्यसभा की दो सीटों को भरने के लिए सात जून को चुनाव की घोषणा की है। एक सीट का प्रतिनिधित्व सिंह कर रहे हैं जबकि दूसरी सीट का प्रतिनिधित्व एस कुजूर कर रहे हैं। कुजूर भी कांग्रेस के ही सदस्य हैं। असम में भाजपा सत्ता में है और कांग्रेस के पास इतनी संख्या नहीं है कि वह फिर से सिंह को राज्यसभा में भेज सके।ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा खाली होने वाली सीटों में से एक सीट की पेशकश केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान को कर सकती है। पासवान इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अगर पार्टी मनमोहन सिंह को एक और कार्यकाल देने का फैसला करती है तो उन्हें राज्यसभा के कुछ सदस्यों के आम चुनावों में जीतने के बाद रिक्त होने वाली सीटों में से किसी एक से लाना होगा।जुलाई में राज्यसभा की छह सीटें तमिलनाडु से खाली हो रही हैं। यदि पार्टी चाहती है तो द्रमुक वहां से सिंह को एक सीट की पेशकश कर सकती है। नहीं तो उन्हें अप्रैल 2020 तक इंतजार करना पड़ सकता है जब विभिन्न राज्यों में 55 सीटें खाली होंगी और उनमें से कुछ सीटें कांग्रेस को मिलेगी। दोनों रिक्तियों को भरने के लिए आयोग ने सात जून को चुनाव की घोषणा की है। इसके लिए 21 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी। मतगणना उसी दिन होगी। 

टॅग्स :मनमोहन सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया