लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के सम्मान में कोविंद देंगे रात्रिभोज, मनमोहन सिंह का शामिल होने से इनकार

By भाषा | Updated: February 24, 2020 22:43 IST

विपक्षी कांग्रेस इस बात को लेकर मोदी सरकार से नाराज है कि उसके शीर्ष नेताओं को भारत आए अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ परम्परा के अनुसार बैठक की अनुमति नहीं दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देमनमोहन सिंह ट्रम्प के सम्मान में 25 फरवरी को आयोजित आधिकारिक भोज में शामिल नहीं होंगे। सिंह ने पहले निमंत्रण स्वीकार कर लिया था

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के नेता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 25 फरवरी को आयोजित आधिकारिक भोज में शामिल नहीं होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह ने पहले निमंत्रण स्वीकार कर लिया था लेकिन उन्होंने इस भोज में शामिल होने में सोमवार को असमर्थता जाहिर की।

सिंह के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने भोज में शामिल नहीं हो पाने को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय से खेद जताया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आमंत्रित नहीं किए जाने के विरोध में आधिकारिक भोज में शामिल नहीं होंगे। सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की नेता भी हैं।

विपक्षी कांग्रेस इस बात को लेकर मोदी सरकार से नाराज है कि उसके शीर्ष नेताओं को भारत आए अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ परम्परा के अनुसार बैठक की अनुमति नहीं दी गई। लोकसभा में कांग्रेस के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने भी पार्टी के शीर्ष नेताओं को निमंत्रण नहीं दिए जाने के विरोध में भोज में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह संभवत: पहली बार है जब मुख्य विपक्षी दल के नेता यात्रा पर आए किसी राष्ट्राध्यक्ष के सम्मान में आयोजित आधिकारिक भोज में शामिल नहीं होंगे और अलग से बैठक नहीं करेंगे। 

टॅग्स :मनमोहन सिंहडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पकांग्रेससोनिया गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों