मनमोहन सिंह को एम्स से छुट्टी मिली

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:34 IST2021-10-31T20:34:20+5:302021-10-31T20:34:20+5:30

Manmohan Singh discharged from AIIMS | मनमोहन सिंह को एम्स से छुट्टी मिली

मनमोहन सिंह को एम्स से छुट्टी मिली

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई जहां पर कई दिन से उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सिंह (89) को बुखार आने और कमजोरी की शिकायत के बाद 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती करवाया गया था जहां डॉ. नीतीश नायक के नेतृत्व में हृदयरोग विशेषज्ञों के दल ने उनका उपचार किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एम्स जाकर सिंह का हालचाल जाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Manmohan Singh discharged from AIIMS

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे