लाइव न्यूज़ :

सुबह साढ़े चार बजे पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए ट्वीट कर किसने क्या कहा?

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 26, 2019 09:26 IST

Happy Birthday Manmohan Singh: अर्थशास्त्री डॉ .सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। इस दौरान मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सुबह तड़के बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना की है।डॉ. सिंह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। इस दौरान मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सुबह तड़के बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना की है। डॉ. सिंह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह तड़के 4 बजकर 41 मिनट पर ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'  इधर, मुंबई कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सफलता की नई ऊंचाइयों को बढ़ाया और अपनी उच्चतम विकास दर तक पहुंचाया। वह स्वस्थ और आने वाले साल खुश रहें।     मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर सुबह से ही बधाइयों का तांता लग गया है। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी पूर्व पीएम को बधाई दी है और उनके स्वस्थ रहने की कामना की है।  बता दें कि अर्थशास्त्री डॉ .सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय जाता है। मनमोहन सिंह ने ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से साल 1957 में प्रथम श्रेणी से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। साल 1962 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नूफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में पीएचडी की थी। वहीं, वह पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के टीचर भी रहे हैं।

टॅग्स :मनमोहन सिंहनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह