लाइव न्यूज़ :

मोहम्मद जुबैर के खिलाफ अर्शदीप विवाद में दर्ज हुई दिल्ली पुलिस में शिकायत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 5, 2022 21:34 IST

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के विवाद में भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि मोहम्मद जुबैर अर्शदीप सिंह को बदनाम करने के लिए ट्विटर पर टार्गेट कर रहे हैं। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस करे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।

Open in App
ठळक मुद्देअर्शदीप विवाद में मोहम्मद जुबैर और उनके ट्विटर हैंडल के खिलाफ दिल्ली पुलिस में दर्ज हुई शिकायतभाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ऑल्ट न्यूज के सह-संथापक पर अर्शदीप को बदनाम करने का आरोप लगायापाकिस्तान से मैच हारने के बाद से भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को कथित तौर पर खालिस्तान बताया जा रहा है

दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के विवाद में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ऑल्ट न्यूज के सह-संथापक मोहम्मद जुबैर और उनके ट्विटर हैंडल के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सिरसा का आरोप है कि मोहम्मद जुबैर ने अर्शदीप सिंह को भारत-पाक मैच के बाद जिस तरह से टार्गेट किया है, वो सीधे तौर पर पूरे सिख समुदाय पर हमला है।

उन्होंने कहा कि मैच में हार के बाद अर्शदीप को खालिस्तान बताया गया और ये सारा एजेंडा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के द्वारा चलाया गया और इसके  लिए बाकायदा वहां के ट्विटर के वेरिफाइड हैंडल का इस्तेमाल किया गया। इसके मोहम्मद जुबैर (ऑल्ट न्यूज के सह-संथापक) का बहुत बड़ा हाथ है।

सिरसा ने कहा, "मोहम्मद जुबैर के खिलाफ मैंने आज दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मैंने दिल्ली पुलिस से आग्रह किया है कि वो पता लगाए कि मोहम्मद जुबैर ने किन-किन लोगों से संपर्क किया, उसने उन लोगों के ट्वीट को रिट्विट किया, जिनके नये अकाउंट बने थे। जुबैर ने अर्शदीप के खिलाफ वाले कमेंट का कोलाज बनाकर ऐसा प्रोजेक्शन किया गया कि भारत में अर्शदीप के खिलाफ अभियान चल रहा है। दिल्ली पुलिस मोहम्मद जुबैर के खिलाफ गंभीरता से जांच करे।"

मालूम हो कि भारत सरकार ने सोमवार को क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के पेज पर झूठी जानकारी प्रकाशित करने के लिए विकिपीडिया को आड़े हाथों लिया। अर्शदीप सिंह के पेज में उनके बारे में प्रदर्शित सूचनाओं को बदल दिया गया था और उनका संबंध अलगाववादी खालिस्तानी आंदोलन से कर दिया गया।

केंद्र सरकार ने कहा कि विकिपीडिया ही नहीं किसी को भी इस तरह की भड़काऊ चीज़ों के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जा सकती है। अर्शदीप सिंह ने दुबई में रविवार को भारत पाकिस्तान के बीच हुए सुपर4 एशिया कप के रोमांचक मैच में एक अहम कैच छोड़ दिया था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर तीखे हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

कैच छोड़ने के बाद उनके विकिपीडिया पेज पर उनसे संबंधित जानकारी को बदल दिया गया और उनका संबंध अलगाववादी खालिस्तानी आंदोलन से बताया गया था। 

टॅग्स :मोहम्मद जुबैरअर्शदीप सिंहभारतपाकिस्तानदिल्ली पुलिसट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन