लाइव न्यूज़ :

मनजिंदर सिंह सिरसा ने खालसा पंथ के साथ विश्वासघात किया :शिअद

By भाषा | Updated: December 1, 2021 22:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक दिसंबर शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले अपने नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उनकी आलोचना की और कहा कि उन्होंने खालसा पंथ के साथ विश्वासघात किया तथा उनके खिलाफ एक मामला दर्ज है, इसलिए उन्होंने पाला बदला।

शिअद ने सिरसा के भाजपा में शामिल होने को खालसा पंथ के दुश्मनों की साजिश द्वारा वह हासिल करने की महज एक कोशिश बताया जो वे सिख कौम की इच्छा के साथ हासिल नहीं कर सकते।

शिअद ने एक बयान में कहा, ‘‘यह सिख समुदाय के खिलाफ (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी की तरकीबों को जारी रखना है और सरकारी शक्ति के दुरूपयोग के जरिये तथा झूठे मामले दर्ज कर खालसा पंथ की धार्मिक संप्रभुता पर एक और सीधा हमला है। ’’

इसने कहा कि सिरसा, शिअद दिल्ली प्रमुख जत्थेदार हरमीत सिंह कालका और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 11 अन्य सदस्यों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था।

शिअद ने कहा, ‘‘लेकिन जब अन्य सभी सदस्यों ने दमन से लड़ने की परंपरा कायम रखी, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सिरसा दबाव के आगे झुक गये और खालसा पंथ के साथ विश्वासघात किया।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘खालसा पंथ किसी व्यक्ति से बहुत बड़ा है। लोग आते जाते रहेंगे। खालसा पंथ आगे बढ़ता रहेगा और सदा बढ़ता रहेगा। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘सिख जनसमूह के खिलाफ पंथ के दुश्मन कभी जीत नहीं सकते। इसलिए वे इन साजिशों का सहारा लेकर हमेशा कौम को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। ’’

सिरसा ने भाजपा में शामिल होने से पहले दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख पद से भी इस्तीफा दे दिया। वह यहां केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल होने के बाद सिरसा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।

सिरसा राष्ट्रीय राजधानी में शिरोमणि अकाली दल का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं और तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन का मजबूती से समर्थन करते आ रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन