लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ की विशेषज्ञ सलाहकार समिति की सदस्य बनीं मनीषा एस इनामदार

By भाषा | Updated: July 13, 2021 00:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई भारतीय स्टेम सेल एवं विकास जीव-विज्ञानी मनीषा एस इनामदार को मानव जीनोम एडिटिंग को लेकर वैश्विक मानक विकसित करने वाली विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की विशेषज्ञ सलाहकार समिति का सदस्य चुना गया है। डब्ल्यूएचओ ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी करके यह जानकारी दी।

डब्ल्यूएचओ की समिति ने दो नयी सहयोगी रिपोर्टें जारी की हैं, जो यह सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए पहली वैश्विक सिफारिशें करती हैं कि मानव जीनोम एडिटिंग का उपयोग सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए किया जाना चाहिए। समिति ने साथ ही सुरक्षा, प्रभावशीलता और नैतिकता पर बल दिया है।

सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में संस्थागत, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर मानव जीनोम एडिटिंग प्रौद्योगिकी के अनुसंधान और उसके संभावित प्रयोग की निगरानी तंत्र के लिए एक अग्रणी रूपरेखा शामिल है।

इनामदार अपने समूह के साथ, जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र, बेंगलुरु में शोध कर रही हैं, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) का एक स्वायत्त संस्थान है, जो इन विट्रो में स्टेम सेल में बदलाव करने के लिए जीन-एडिटिंग टूल का उपयोग करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है