लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत खराब, सीबीआई-ईडी मामलों में आप नेता की याचिका पर 14 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 10, 2023 12:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाले के सिलसिले में फिलहाल जेल में हैं।सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर 14 जुलाई को सुनवाई करने पर सहमत हो गया।पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने सिसोदिया को अपने आवास पर अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दी थी।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर 14 जुलाई को सुनवाई करने पर सहमत हो गया। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए मामले का तत्काल उल्लेख किया। इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने सिसोदिया को अपने आवास पर अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दी थी।

मनीष सिसोदिया केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी को दिल्ली शराब नीति घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था और तब से वह हिरासत में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 30 मई को उन्हें सीबीआई मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया था। 

गुरुवार को सिसोदिया ने दिल्ली शराब नीति में कथित अनियमितताओं के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ दायर अलग-अलग आपराधिक मामलों में जमानत की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। 

मनीष सिसोदिया की संपत्तियां कुर्क

हाल ही में ईडी ने सिसोदिया की दो संपत्तियों को जब्त कर लिया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि तथाकथित शराब घोटाले से उनका कोई लेना-देना नहीं है, जो आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेताओं को बदनाम करने का एक प्रयास है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी ने कुछ टीवी चैनलों पर यह खबर प्रसारित की थी कि ईडी ने सिसोदिया की 52 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनके पूर्व डिप्टी सिसोदिया की दो संपत्तियां जब्त की गईं, जिनमें से दो फ्लैट थे, जिनमें से एक 2004-05 के आसपास 5 लाख रुपए में खरीदा गया था और दूसरा 2018 में 65 लाख रुपए में खरीदा गया था। इसके अलावा सिसोदिया के नाम पर एक बैंक खाता है जिसमें 11 लाख रुपए हैं। इसमें भी ईडी ने कुर्की की थी।

जांच एजेंसी ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत सिसोदिया और उनकी पत्नी सहित शराब घोटाले के आरोपियों की 52।24 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने के लिए एक अनंतिम आदेश जारी किया। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा अनियमितताओं के आरोपों पर सीबीआई जांच शुरू होने के बाद दिल्ली सरकार ने पिछले साल अपनी नई उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 वापस ले ली थी।

टॅग्स :मनीष सिसोदियासुप्रीम कोर्टअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह