लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया का आधिकारिक बंगला आतिशी को आवंटित, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम के परिवार को आवास खाली करने को कहा गया

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 17, 2023 17:48 IST

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद उनका आधिकारिक बंगला पार्टी नेता आतिशी को आवंटित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।सिसोदिया के इस्तीफे के बाद आतिशी ने दिल्ली कैबिनेट में कई विभागों को संभाला। मनीष सिसोदिया के परिवार को 21 मार्च तक सात दिनों के भीतर बंगला खाली करने को कहा गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद उनका आधिकारिक बंगला पार्टी नेता आतिशी को आवंटित कर दिया गया है। सीबीआई ने 2021-22 में दिल्ली आबकारी नीति बनाने और उन्हें लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। यह नीति अब रद्द की जा चुकी है। 

बता दें कि सिसोदिया के इस्तीफे के बाद आतिशी ने दिल्ली कैबिनेट में कई विभागों को संभाला। मनीष सिसोदिया के परिवार को 21 मार्च तक सात दिनों के भीतर बंगला खाली करने को कहा गया है। आप नेता आतिशी को पीडब्ल्यूडी विभाग को एक अधिसूचना जमा करनी होगी कि वह इस विशेष बंगले के आवंटन के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेंगी। 

आतिशी को प्रदान किए गए प्रस्ताव पत्र में कहा गया है कि आप नेता को नए बंगले पर कब्जा करने के 15 दिनों के भीतर अपना पिछला आवास खाली करना होगा। मालूम हो, आप नेता सत्येंद्र जैन भी धनशोधन से जुड़े एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें पिछले साल मई में गिरफ्तार किया गया था। जैन और सिसोदिया दोनों ने दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया