लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा पर मनीष सिसोदिया का आरोप- 'शहर में दरिंदे घुस आए हैं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2020 20:37 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कई जगह अफ़वाहें फैलाने का काम भी हो रहा है, जब तक कोई घटना आप अपनी आँखों से होते न देखें तब न तो ऐसी बातों पर यक़ीन करें और न ही इस तरह के Whatsapp मेसेजेस को किसी को भेजें। ऐसे नाज़ुक समय पर सबसे बड़ा योगदान अफ़वाहें न फैलाना भी है।

Open in App
ठळक मुद्देदौरे के दौरान केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता हिंसा को रोकना है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर भड़की हिंसा में घायल हुए लोगों से मुलाकात करने मंगलवार को जीटीबी अस्पताल पहुंचे और लोगों से ‘‘इस पागलपन’’ को रोकने की अपील की।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कई जगह अफ़वाहें फैलाने का काम भी हो रहा है, जब तक कोई घटना आप अपनी आँखों से होते न देखें तब न तो ऐसी बातों पर यक़ीन करें और न ही इस तरह के Whatsapp मेसेजेस को किसी को भेजें। ऐसे नाज़ुक समय पर सबसे बड़ा योगदान अफ़वाहें न फैलाना भी है। शहर में दरिंदे घुस आए हैं।

अस्पताल के दौरे के दौरान केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी थे। अस्पताल के दौरे के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता हिंसा को रोकना है।

उन्होंने कहा, ‘मैंने घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उन लोगों से भी मिला जो गोलियों से घायल हुए हैं। यहां पर समुचित सुविधाएं और डॉक्टर हैं। मैं हर किसी से हिंसा को रोकने की अपील करता हूं। यह पागलपन रूकना चाहिए।’

इलाके में सोमवार से सीएए के समर्थक और विरोधी समूहों के बीच हिंसा में 10 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गए। तीसरे दिन मंगलवार को भी हिंसक घटनाएं हुई हैं। हालात पर काबू पाने के लिए समुचित सुरक्षा बलों की अनुपलब्धता के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है । उन्होंने कहा, ‘‘मैंने समुचित बल के मुद्दे को उठाया। गृह मंत्री ने आश्वास्त किया है कि अतिरिक्त बल दिए जाएंगे। ’’ 

टॅग्स :दिल्लीजाफराबाद हिंसाअमित शाहअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियानरेंद्र मोदीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया