लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव खड़े हुए नई आबकारी नीति में फंसे मनीष सिसोदिया के साथ, बोले- "सिसोदिया और 'आप' सीबीआई से डरने वाले नहीं हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 19, 2022 19:16 IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो जिस तरह से दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को प्रताड़ित कर रही है। उससे आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देनई आबकारी नीति में फंसे आप नेता मनीष सिसोदिया के पक्ष में उतरे सपा के अखिलेश यादव अखिलेश यादव ने कहा कि सीबीआई के प्रताड़ना से न तो मनीष सिसोदिया डरेंगे और न ही 'आप' अखिलेश यादव ने कहा डर तो भाजपा को है कि कहीं आप हिमाचल और गुजरात में गद्दी न छीन ले

लखनऊ: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कुल 15 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है लेकिन इस मामले में आम आदमी पार्टी के लिए राहत की बात यह है कि इस विवाद में उसे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का खुलकर साथ मिला है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो जिस तरह से दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को प्रताड़ित कर रही है। उससे आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है।

अखिलेश यादव ने नई आबकारी नीति के मामले में चल रही सीबीआई जांच को सियासी करार देते हुए कहा कहा कि आम आदमी पार्टी जिस तरह से हिमाचल प्रदेश और गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने के लिए लगी हुई है, इस कारण भाजपा बैखला गई है। दोनों राज्यों में इस साल के अंत में चुनाव होने वाला है और आप जिस तरह से वहां की जनता के बीच भाजपा शासन को बेनकाब कर रही है, भगवा पार्टी का परेशान होना स्वाभाविक है।

सपा प्रमुख ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया जैसे नेता सीबीआई और ईडी के छापे से डरने वाले हैं। असल डर तो भाजपा को है कि कहीं आप हिमाचल प्रदेश और गुजरात में उनकी गद्दी न छीन ले। इसलिए भाजपा की सरकार विपक्षी दलों और उनके नेताओं के खिलाफ सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल कर रही है।"

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन पर खुशी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के साथ सरकार बनाने बहुत अच्छा काम किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार में भाजपा को पछाड़कर दिल्ली तक दहशत फैला दी है।

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के एक मंच पर आने से केवल बिहार ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों में विपक्ष दलों को बेहतर संदेश मिला है। साल 20024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल, राजद, जदयू और खुद सपा सहित सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए और केंद्र की सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र और यूपी की भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "केंद्र और यूपी में सत्तारूढ़ भाजपा शासन के पास न तो किसानों के संकट का हल है, न वो बेरोजगारी दूर कर सके। तेजी से भागती महंगाई का भी उनके पास कोई जवाब नहीं है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी लगाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता का बेड़ा पहले से गर्क कर रखा है और उसके बाद अगर विपक्ष इन मुद्दों को उठाता है तो उसे डराने के लिए ये लोग केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं। ये बात पूरा देश समझ रहा है और देख रहा है। जनता 2024 के चुनाव में इसने सारे साजिशों की जवाब अच्छे से देगी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :अखिलेश यादवमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीसीबीआईसमाजवादी पार्टीनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया