लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 18+ वालों के लिए बची है केवल तीन दिन की वैक्सीन! मनीष सिसोदिया बोले- केंद्र ने इस माह और खुराक देने से इनकार किया

By विनीत कुमार | Updated: May 17, 2021 18:01 IST

मनीष सिसोदिया ने कहा है कि उन्होंने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर और वैक्सीन देने की मांग रखी है। साथ ही वैक्सीन के आवंटन का डाटा भी सार्वजनिक किए जाने की मांग दिल्ली सरकार ने केंद्र के सामने रखी है।

Open in App
ठळक मुद्दे'दिल्ली में 45 की उम्र से ज्यादा के लोगों के लिए 4 दिनों का वैक्सीन उपलब्ध, पर 18+ वालों के लिए केवल तीन दिन की खुराक'मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र ने इस माह 18+ वालों के लिए और वैक्सीन की खुराक देने से इनकार किया हैदिल्ली सरकार ने वैक्सीन के आवंटन को लेकर डाटा भी सार्वजनिक करने की मांग रखी है

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि राजधानी में 18 से 44 साल के उम्र के लोगों के लिए केवल तीन दिन का वैक्सीन बचा है और केंद्र सरकार ने इस महीने और वैक्सीन देने से इनकार किया है।

मनीष सिसोदिया ने केंद्र से मिले एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में 45 से ज्यादा की उम्र के लोगों के लिए 3,83,000 डोज मिलने मई में मिलने जा रही है लेकिन 18 से 44 की उम्र के लिए अब और वैक्सीन नहीं है।

वैक्सीन आवंटन का डाटा भी हो सार्वजनिक: सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा, 'हमारे पास अभी 45 की उम्र से ज्यादा के लोगों के लिए 4 दिनों का वैक्सीन उपलब्ध है। 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए केवल तीन दिन का वैक्सीन मौजूद है।'

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने और वैक्सीन की मांग रखते हुए केंद्र को खत लिखा है। दिल्ली सरकार ने साथ ही कोवाक्सिन बनाने वाली भारत बायोटेक और कोविशील्ड निर्माना सीरम इंस्टिट्यूट के द्वारा वैक्सीन आवंटन का डाटा भी साझा करने की मांग रखी है।

मनीष सिसोदिया ने कहा, 'ऐसी मांग इसलिए रखी गई है ताकि हम जान सकें कि 18 से 44 साल के लोगों के लिए कितनी वैक्सीन दी गई और 45 से ज्यादा की उम्र वालों के लिए कितनी वैक्सीन मुहैया कराई गई है। दिल्ली के भी ये जानना जरूरी है कि कितने लोग वाक्सीन लेने के लिए सरकार के पास जा रहे हैं और कितने लोग प्राइवेट अस्पतालों में जा रहे हैं।' 

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनमनीष सिसोदियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारतकेजरीवाल रो रहा है यार, तू कहां रह गया?, वीडियो वायरल, पत्रकार ने कैमरामैन को कुछ यूं बुलाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे