लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया ने किया साकेत में 18 से अधिक उम्र वालों के लिए ‘ड्राइव इन’ टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन

By भाषा | Updated: May 27, 2021 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को 18-44 साल के उम्रवर्ग के लोगों के लिए एक ‘ड्राइव-इन’ टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया।

अधिकारियों ने बताया कि एक मॉल के एक पार्किंग क्षेत्र में इस टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया गया है जिसे एक मशहूर अस्पताल चला रहा है।

फोर्टिस अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 18-44 साल के उम्रवर्ग के लोगों के लिए समर्पित ड्राइव-इन टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया। यह इस आयुवर्ग के लिए ऐसी पहली सुविधा है। ’’

उन्होंने कहा कि यह केंद्र सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को द्वारका में एक अन्य निजी अस्पताल के परिसर में दिल्ली के पहले ड्राइव- इन टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया था। यह केंद्र में सभी उम्रवर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने बुधवार शाम को जारी किये गये टीकाकरण बुलेटिन में कहा था, ‘‘18-44 साल के आयुवर्ग के लिए हम पिछले कुछ दिनों तक रोजाना 80,000 लोगों को टीका लगा रहे थे, लेकिन अब यह पूरी तरह रुक गया है, क्योंकि हमारे पास इस श्रेणी के लाभार्थियों के लिए टीके नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा था कि 18-44 साल के उम्रवर्ग के लिए अब बस निजी अस्पतालों में टीकाकरण चल रहा है, जहां एक खुराक 800 से 1,350 रुपए में लग रही है, जिसे दिल्ली में कई लोग वहन नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे