लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सत्येंद्र जैन को हुआ कोरोना, स्वास्थ्य मंत्रालय अब मनीष सिसोदिया के जिम्मे

By निखिल वर्मा | Updated: June 18, 2020 09:11 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का दो बार कोरोना वायरस टेस्ट हुआ जिसमें पहली बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. दूसरी बार उन्हें पॉजिटिव पाया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र, तमिलनाडु के बाद दिल्ली भारत का तीसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य हैदिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 1900 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार अब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संभालेंगे। सत्येंद्र जैन बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उनको तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत ‘‘स्थिर’’ है लेकिन उनको एक बार फिर ऑक्सजीन सपोर्ट पर रखा गया है।

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 47 हजार पार

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 2,414 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के मरीजों की कुल संख्या 47,000 के पार हो गयी है। राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1,904 पर पहुंच गई।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से 67 मरीजों की मौत हो गई। बुलेटिन के अनुसार महामारी से दिल्ली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,904 हो गई और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 47,102 हो गई है। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियासत्येंद्र जैनकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारतकेजरीवाल रो रहा है यार, तू कहां रह गया?, वीडियो वायरल, पत्रकार ने कैमरामैन को कुछ यूं बुलाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह