लाइव न्यूज़ :

CBI ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का बताया कारण, कहा- गोलमोल जवाब दिया, जांच में सहयोग नहीं किया

By रुस्तम राणा | Updated: February 26, 2023 22:29 IST

केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति तैयार करने और लागू करने में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की चल रही जांच में गिरफ्तार किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे सिसोदिया को आबकारी नीति तैयार करने और लागू करने में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की चल रही जांच में गिरफ्तार किया गया CBI ने एक बयान में कहा, वह गोलमोल जवाब दे रहे थे और जांच में सहयोग नहीं कर रहे थेमामले में आरोपी उप मुख्यमंत्री को दिल्ली में नामित अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा

नई दिल्ली: सीबीआई ने रविवार को दिल्ली आबकारी मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक बयान में केंद्रीय जांच एजेंसी ने सिसोदिया की गिरफ्तारी का कारण बताते हुए कहा कि वह गोलमोल जवाब दे रहे थे और जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। जांच एजेंसी ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति तैयार करने और लागू करने में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की चल रही जांच में गिरफ्तार किया गया है। 

दिल्ली के डिप्टी सीएम को 19 फरवरी, 2023 को जांच में भाग लेने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41A के तहत नोटिस जारी किया गया था। हालांकि सिसोदिया ने व्यस्तता का हवाला देते हुए एक सप्ताह का समय मांगा था। उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए, उन्हें 17 अक्टूबर, 2022 को पूछताछ के दौरान उनके द्वारा टाले गए विभिन्न सवालों के जवाब देने के लिए रविवार (26 फरवरी, 2023 को) को जांच में भाग लेने के लिए धारा 41ए सीआरपीसी के तहत एक नोटिस जारी किया गया था।

सीबीआई के मुताबिक पूछताछ के दौरान सिसोदिया से वे सवाल पूछे गए थे जो एजेंसी ने जांच के दौरान एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर तैयार किए गए थे। लेकिन सिसोदिया ने इन सवालों के टालमटोल भरे जवाब दिए और इसके विपरीत सबूतों का सामना किए जाने के बावजूद जांच में सहयोग नहीं किया। इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है। 

सीबीआई ने एक बयान में कहा, गिरफ्तार आरोपी को दिल्ली में नामित अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि इस मामले में मुंबई की एक निजी कंपनी के सीईओ और छह अन्य के खिलाफ 25 दिसंबर, 2022 को चार्जशीट दाखिल की गई है। मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्लीसीबीआईआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल