लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने तीव्र एंटीजन जांच का बचाव किया, कहा इसकी सटीकता लगभग आरटी-पीसीआर के समान

By भाषा | Updated: August 9, 2020 02:11 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोविड-19 की जांच के लिए इस्तेमाल होने वाली तीव्र एंटीजन जांच के उपयोग का बचाव किया है और कहा कि इसकी सटीकता लगभग आरटी-पीसीआर के समान है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने कहा कि रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) की अपनी खूबियां हैं।उन्होंने कहा कि यह तुरंत परिणाम दे रहा है जिससे वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिलती है।

नई दिल्ली।दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 का पता लगाने के लिए तीव्र एंटीजन जांच के उपयोग का बचाव करते हुए कहा कि इसकी सटीकता लगभग आरटी-पीसीआर के समान है। सिसोदिया ने कहा कि रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) की अपनी खूबियां हैं, जिनमें से एक यह है कि यह तुरंत परिणाम दे रहा है जिससे वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिलती है। विशेषज्ञों ने इस जांच की रिपोर्ट में गलत परिणाम निकलने की दर को लेकर इसकी सटीकता पर संदेह व्यक्त किया है।

सिसोदिया ने एक साक्षात्कार में कहा, "मुझे नहीं लगता कि एंटीजन जांच में कोई समस्या है। एंटीजन जांच में गलत नतीजे आने की दर लगभग आरटी-पीसीआर के समान है, जो लगभग 30 प्रतिशत है।’’ मनीष सिसोदिया इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि इस संबंध में उच्च न्यायालय की टिप्पणियों और मामले की संवेदशीलता के बावजूद दिल्ली सरकार आरटी-पीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमरेज़ चेन रिएक्शन) जांच क्यों नहीं बढ़ा रही है, जिसे अधिक विश्वसनीय माना जाता है।

दिल्ली ने 18 जून से कोरोना वायरस जांच तेज कर दिया था, खासकर एंटीजन जांच शुरू होने के बाद। विशेषज्ञों के अनुसार, शहर में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जांच की संख्या बढ़ाना एक महत्वपूर्ण कारक साबित हुई, जहां प्रतिदिन संक्रमण कई नये मामले सामने आ रहे हैं। जून में तो कुछ दिनों तक हर दिन करीब 4,000 मामले आ रहे थे।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, 30 जुलाई तक, राष्ट्रीय राजधानी में 10.13 लाख से अधिक जांच की गई। अकेले जुलाई में करीब पांच लाख जांच हुई थीं। जुलाई में हुई पांच लाख जांचों में से 3.82 लाख जांच आरएटी थी जबकि बाकी अधिकतर पीसीआर थी। पिछले महीने, जब दिल्ली के मामले में गिरावट आने लगी, तो कई विशेषज्ञों ने इस पर अंकुश लगाने के लिए जांच बढ़ाने के कदम की सराहना की। हालांकि, उन्होंने आरएटी पर निर्भरता को लेकर चिंता व्यक्त की।

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्लीदिल्ली सरकारदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल