लाइव न्यूज़ :

शरजील इमाम के वीडियो पर मनीष सिसोदिया ने कहा- 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसे BJP का आदमी मानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2020 14:53 IST

संबित पात्रा ने कहा कि यह शरजील इमाम का वीडियो है जिसमें वो देशविरोधी बातें कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो से शाहीन बाग की सच्चाई सामने आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष पर हमला करते हुए पात्रा ने पूछा कि केजरीवाल और राहुल जवाब दो कि क्या आप देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ हो।सिसोदिया का यह बयान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान के बाद आया है।

शरजील इमाम के 'असम को भारत से अलग कर देंगे' वाले बयान पर दिल्ली में राजनीति गरमा गई है। इसे लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शरजील इमाम के वीडियो पर बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बजाय उसे गिरफ्तार करवाए।

बता दें कि सिसोदिया ने कहा कि यदि बीजेपी 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार नहीं करवाती है तो इमाम को बीजेपी का आदमी माना जाएं। सिसोदिया का यह बयान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान के बाद आया है।

संबित पात्रा ने शाहीन बाग को तौहीन बाग कहा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यहां भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो में कथित रूप से असम को भारत से अलग करने की बात की जा रही है।

संबित पात्रा ने कहा कि यह शरजील इमाम का वीडियो है जिसमें वो देशविरोधी बातें कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो से शाहीन बाग की सच्चाई सामने आ गई है। विपक्ष पर हमला करते हुए पात्रा ने पूछा कि केजरीवाल और राहुल जवाब दो कि क्या आप देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ हो।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बजाए उसे गिरफ्तार करे। 24 घंटे में उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसे बीजेपी का आदमी मानें।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020मनीष सिसोदियासंबित पात्राआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं