लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया ने अमित शाह को दी चुनौती- दिल्ली जैसा कोई सरकारी स्कूल भाजपा शासित राज्य में दिखाएं

By भाषा | Updated: January 25, 2020 05:48 IST

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए शुक्रवार को कहा कि वह भाजपा शासित राज्य का कोई एक सरकारी स्कूल दिखाएं जिसकी तुलना राष्ट्रीय राजधानी के स्कूल की से की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे गुरुवार को शाह ने आप पर हमला करते हुए पूछा था कि दिल्ली सरकार ने कितने स्कूलों का निर्माण कराया है?शाह को जवाब देते हुए सिसोदिया ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह से कहा कि वह उनके विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में नए बने ‘‘उत्कृष्ट विद्यालय’’ को आकर देखें।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए शुक्रवार को कहा कि वह भाजपा शासित राज्य का कोई एक सरकारी स्कूल दिखाएं जिसकी तुलना राष्ट्रीय राजधानी के स्कूल की से की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को शाह ने आप पर हमला करते हुए पूछा था कि दिल्ली सरकार ने कितने स्कूलों का निर्माण कराया है? शाह को जवाब देते हुए सिसोदिया ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह से कहा कि वह उनके विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में नए बने ‘‘उत्कृष्ट विद्यालय’’ को आकर देखें।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि वह दिल्ली के स्कूल देख रहे थे या दूरबीन से आसमान। हमने हाल में न सिर्फ नए स्कूल बनाए हैं बल्कि काफी हद तक पुराने स्कूलों की मरम्मत भी कराई है।’’

उन्होंने शाह को चुनौती दी कि वह दिल्ली के स्कूलों के मानकों के अनुरूप भाजपा शासित राज्यों का एक स्कूल दिखाएं। सिसोदिया ने कहा, क्या भाजपा के सात सांसदों ने जनता के लिए काम किया है? उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को जुमला में नहीं पड़ना चाहिए और अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमले के मुद्दे पर भ्रमित नहीं होना चाहिए।

अमित शाह की टिप्पणी कि दिल्ली सरकार की मुफ्त वाई-फाई खोजने में फोन की बैटरी खत्म हो जाती है पर पलटवार करते हुए सिसोदिया ने कहा कि वह इससे चिंतित है क्योंकि अगर भारत के गृहमंत्री के फोन की बैटरी खत्म हो गई तो देश रुक जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की प्रणाली है जिसमें 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलती है, मेरा उनसे आग्रह है कि वे उससे हमेशा फोन चार्ज करें क्योंकि बंद पड़े फोन से मुफ्त वाई-फाई की सुविधा नहीं मिलेगी। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियाअमित शाहदिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी