लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनके सरकारी वाहन को में तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: June 29, 2021 13:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को भाजपा नेताओं और उनके ‘गुंडों’ पर रोहतास नगर में स्कूल निर्माण का विरोध करने पर उनके सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया।

भाजपा की दिल्ली इकाई ने सिसोदिया के आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘ आज रोहतास नगर में स्कूल बनने का विरोध करते हुए भाजपा के नेताओं व गुंडों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। मेरी सरकारी गाड़ी को तोड़ा, स्कूल का फाटक तोड़कर अंदर मौजूद महिला शिक्षकों, इंजीनियर्स और मज़दूरों के साथ बदतमीज़ी की। भाजपाइयों को स्कूल बनने, पढ़ने लिखने से इतनी चिढ़ क्यों है?’’

दिल्ली के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी घटना के संबंध में ट्वीट किया, ‘‘भाजपा हमें रोकने के लिए चाहे कितने भी हाथ-पैर मार ले, लेकिन हम रुकने वाले नहीं। भाजपा ऐसे चाहे हज़ार हमले करवा ले, हमें डरा नहीं सकती। हमने दिल्ली के लोगों की सेवा करने की कसम खाई है और इससे हमें कोई रोक नहीं सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा