लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनके सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को भाजपा नेताओं और उनके ‘गुंडों’ पर रोहतास नगर में स्कूल निर्माण का विरोध करने के दौरान उनके सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया।

वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए उसके ही कार्यकर्ताओं पर हमला होने का आरोप लगाया। साथ ही सिसोदिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्र भाषा के उपयोग का आरोप भी लगाया।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘ आज रोहतास नगर में स्कूल बनने का विरोध करते हुए भाजपा के नेताओं व गुंडों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। मेरी सरकारी गाड़ी को तोड़ा, स्कूल का फाटक तोड़कर अंदर मौजूद महिला शिक्षकों, इंजीनियरों और मज़दूरों के साथ बदतमीज़ी की। भाजपाइयों को स्कूल बनने, पढ़ने लिखने से इतनी चिढ़ क्यों है?’’

दिल्ली के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी घटना के संबंध में ट्वीट किया, ‘‘भाजपा हमें रोकने के लिए चाहे कितने भी हाथ-पैर मार ले, लेकिन हम रुकने वाले नहीं। भाजपा ऐसे चाहे हज़ार हमले करवा ले, हमें डरा नहीं सकती। हमने दिल्ली के लोगों की सेवा करने की कसम खाई है और इससे हमें कोई रोक नहीं सकता।’’

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री के कहने पर आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया और उन्हें पीटा।

बिधूड़ी ने दावा किया कि उप मुख्यमंत्री रोहतास नगर में निर्माणाधीन स्कूल के कार्य का निरीक्षण करने गए थे और रोहतास नगर के भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन ने अधिकारियों को पहले ही इस बात की सूचना दे दी थी कि वह सिसोदिया के दौरे के दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि यह ज्ञापन अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त करने और शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं करने और ऑक्सीजन की कमी के कारण जान गंवाने वाले कोविड-19 मरीजों के आश्रितों को 10 लाख रुपये का मुआवजा एवं नौकरी देने से संबंधित था।

उन्होंने आरोप लगाया, '' जैसे ही महाजन ज्ञापन देने के लिए सिसोदिया की तरफ बढ़े, आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी।''

बिधूड़ी ने कहा कि जल्द ही भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पुलिस आयुक्त से मिलकर इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया