लाइव न्यूज़ :

मनीष मल्होत्रा एवं सुमित व्यास कोविड-19 से संक्रमित हुए

By भाषा | Updated: April 17, 2021 11:04 IST

Open in App

मुम्बई, 17 अप्रैल फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अभिनेता सुमित व्यास कोविड-19 से संक्रमित हो गये हैं और वे फिलहाल घर में पृथक-वास में हैं।

मल्होत्रा (54) ने इस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘जांच में मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं। मैंने तत्काल अपने आप को अलग-थलग कर लिया और मै पृथक-वास में रहूंगा। मैं अपने डॉक्टरों की सलाह पर सभी सुरक्षा नियमों का पालन कर रहा हूं। सुरक्षित रहिए और अपना ख्याल रखिए।’’

व्यास (37) ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्हें कोविड-19 के ‘‘हल्के’’लक्षण हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं सभी जरूरी एहतियात बरत रहा हूं, अपने डॉक्टरों द्वारा बतायी गयी दवाइयां ले रहा हूं और घर में पृथक-वास कर रहा हूं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ वैसे मुझमें बहुत कम लक्षण हैं लेकिन मैं उन लोगों से जांच कराने का अनुरोध करूंगा जो पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आये।’’

शुक्रवार को मुम्बई में कोविड-19 के 8839 नये मरीज सामने आये और शहर में इस महामारी के मामले बढ़कर 5,61,998 हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह