लाइव न्यूज़ :

मणिपुर ने मोदी सरकार से इम्फाल के लिए यात्री उड़ानों को 10 दिन के लिए रोकने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: June 16, 2020 05:29 IST

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की संयुक्त सचिव, उषा पाधी को पत्र लिखकर मणिपुर के मुख्य सचिव जे सुरेश बाबू ने कहा कि राज्य सरकार आने वाली यात्री उड़ानों को 18-28 जून तक रोकना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में पिछले कुछ हफ्तों में बड़ी संख्या में लोग अन्य राज्यों से लौटे हैं।मणिपुर में अब तक कोविड-19 के कुल 492 मामले सामने आए हैं।मणिपुर में इस समय कोरोना के 344 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इम्फाल:मणिपुर सरकार ने सोमवार को केंद्र से 18 से 28 जून तक इम्फाल के लिए यात्री उड़ानों को रोकने का आग्रह किया, ताकि राज्य में पहले आए लोगों की कोविड-19 जांच का काम पूरा किया जा सके और पृथक-वास केंद्रों पर भीड़भाड़ को कम किया जा सके।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की संयुक्त सचिव, उषा पाधी को लिखे एक पत्र में मुख्य सचिव जे सुरेश बाबू ने कहा कि राज्य सरकार आने वाली यात्री उड़ानों को 18-28 जून तक रोकना चाहती है। बाबू ने मंत्रालय से इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया। एक अधिकारी ने बताया कि मणिपुर में कोविड-19 के नमूनों की जांच में काफी देरी हुई है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में बड़ी संख्या में लोग अन्य राज्यों से लौटे हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘लगभग 15,000 नमूनों की जांच की जानी बाकी है।’’ अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पांच विमान उतरे। मणिपुर में अब तक कोविड-19 के कुल 492 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 344 मरीजों का वर्तमान में इलाज चल रहा है।  

टॅग्स :मणिपुरफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा