लाइव न्यूज़ :

मणिपुर पुलिस ने कोविड निर्देशों के उल्लंघन के लिए लोगों से एक लाख रुपये जुर्माना वसूला

By भाषा | Updated: May 11, 2021 11:34 IST

Open in App

इंफाल, 11 मई मणिपुर पुलिस ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों और कर्फ्यू के उल्लंघन के लिए लोगों से एक लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया।

एक प्रेस विज्ञप्ति में मणिपुर पुलिस के कोविड-19 के लिए नोडल अधिकारी और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एलंगबम प्रियकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कर्फ्यू के उल्लंघन, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने और थूकने, गंदगी फैलाने के आरोप में सोमवार को 282 लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस ने आगाह किया कि कर्फ्यू और कोविड निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कानून, 2005 और अन्य संबंधित कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मणिपुर में सोमवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के 35,778 मामले आ चुके हैं और 489 लोगों की मौत हुई है। राज्य में वर्तमान में 4604 संक्रमित मरीज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल