लाइव न्यूज़ :

मणिपुर के मंत्री व एनपीपी नेता लेतपाव हाउकिप ने विधानसभा चुनाव से पहले थामा भाजपा का दामन

By भाषा | Updated: December 29, 2021 14:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 दिसंबर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

ने मणिपुर में अपने ही सहयोगी दल नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को बड़ा झटका दिया है। एनपीपी नेता व राज्य के युवा व खेल मामलों के मंत्री लेतपाव हाउकिप बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।

केंद्रीय मंत्री व मणिपुर के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता व मणिपुर के संगठन प्रभारी संबित पात्रा और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की मौजूदगी में हाउकिप ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। साठ सदस्यीय राज्य विधानसभा के पिछले चुनाव में एनपीपी ने चार सीट पर जीत दर्ज की थी।

एनपीपी पूर्वोत्तर में भाजपा की प्रमुख सहयोगी है और मणिपुर की एन बिरेन सिंह सरकार में उसके दो मंत्री भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह