लाइव न्यूज़ :

मणिपुर: भाजपा के दिवंगत नेता के बारे में पोस्ट लिखने वाले पत्रकार, कार्यकर्ता रासुका के तहत गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 18, 2021 16:01 IST

Open in App

इम्फाल, 18 मई मणिपुर पुलिस ने पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेम और कार्यकर्ता इरेंद्रो लिचोमबाम के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन दोनों ने राज्य के भाजपा प्रमुख एस तिकेंद्र सिंह के पिछले हफ्ते निधन के बाद कथित तौर पर उनसे जुड़ी कुछ व्यंग्यात्मक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी।

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से संक्रमित सिंह का पिछले हफ्ते निधन हो गया था।

दोनों आरोपियों ने फेसबुक पर श्रद्धांजलि देते हुए अलग-अलग पोस्ट में लिखा था कि गाय का गोबर या गोमूत्र कोविड-19 से बचाव नहीं करते हैं। उन्हें बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष उषम देबान सिंह और महासचिव पी. प्रेमानंद मितई ने वांगखेम और लिचोमबाम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद पुलिस ने उन दोनों को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

लिचोमबाम राजनीतिक संगठन पीपल्स रिसर्जेंस ऐंड जस्टिस अलायंस के समन्वयक हैं।

दोनों आरोपियों को सोमवार को जमानत मिल गई लेकिन इसके बाद सरकार ने उन पर रासुका लगा दिया।

इम्फाल वेस्ट के जिला मजिस्ट्रेट किरन कुमार ने अपने आदेश में कहा कि जमानत पर रिहा करने पर वे दोनों उन गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकते हैं जो राज्य की सुरक्षा और लोक व्यवस्था के लिहाज से नुकसानदायक हों।

समाचार पोर्टल ‘फ्रंटलाइन मणिपुर’ से जुड़े पत्रकार वांगखेम को भाजपा की आलोचना करने पर पहले भी दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू