लाइव न्यूज़ :

इम्फाल में जबरदस्त IED ब्लास्टः एक नागरिक सहित पांच पुलिसकर्मी हुए घायल

By भाषा | Updated: November 5, 2019 12:48 IST

पिछले चार दिनों में इम्फाल में विस्फोट की यह दूसरी घटना है। इससे पहले दो नवंबर को इम्फाल पूर्वी जिले के तेलीपटी इलाके में हुए विस्फोट में बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गए थे। 

Open in App

मणिपुर की राजधानी इम्फाल में मंगलवार को एक शक्तिशाली आईईडी विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए। विस्फोट सुबह 9.30 बजे थांगल बाजार में हुआ। इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में इम्फाल पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान), एक उप-निरीक्षक (एसआई), दो सहायक एसआई और एक राइफलमैन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि विस्फोट में एक आम नागरिक भी घायल हो गया। इसमें कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्तियों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। पिछले चार दिनों में इम्फाल में विस्फोट की यह दूसरी घटना है। इससे पहले दो नवंबर को इम्फाल पूर्वी जिले के तेलीपटी इलाके में हुए विस्फोट में बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गए थे। 

टॅग्स :बम विस्फोटमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों