लाइव न्यूज़ :

‘मणिपुर की निर्वासन में सरकार’ का मामला : एनआईए ने आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: March 23, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार को मणिपुर के दो अलगाववादी नेताओं के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया जिन्होंने 2019 में ‘‘मणिपुर की निर्वासन में सरकार’’ की घोषणा की थी और राज्य को भारत से स्वतंत्र घोषित किया था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

एजेंसी ने यामबेन बीरेन और नरेंगबाम समरजीत सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। साथ ही उनके सहयोगियों नरेंगबाम बिश्वजीत सिंह, इलांगबाम ब्रजेंद्र सिंह और अकोईजाम दीपा आनंद के खिलाफ भी आरोपपत्र दायर किया।

लंदन में 2019 में एक संवाददाता सम्मेलन में बीरेन ने दावा किया कि वह ‘‘मणिपुर राज्य परिषद् के मुख्यमंत्री’’ हैं और नरेंगबाम समरजीत सिंह ‘‘मणिपुर राज्य परिषद् के विदेश मंत्री तथा रक्षा मंत्री’’ हैं। उन्होंने कहा था कि वे ‘‘मणिपुर के महाराज’’ की तरफ से बात कर रहे हैं ताकि निर्वासन में मणिपुर की सरकार -- ‘‘मणिपुर राज्य परिषद्’’ का गठन किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि पांचों व्यक्तियों को भादंसं और अवैध गतिविधियां (निवारण) कानून के तहत आरोपित किया गया है। आरोपपत्र मंगलवार को मणिपुर के इंफाल में एनआईए की विशेष अदालत में दायर किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू