लाइव न्यूज़ :

मणिपुर सरकार ने राज्य में 10 दिनों के लिए कोविड कर्फ्यू लगाया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:43 IST

Open in App

इंफाल, 16 जुलाई मणिपुर सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कुछ आवश्यक सेवाओं में छूट के साथ रविवार से 27 जुलाई तक पूरे राज्य में कर्फ्यू लगाने की शुक्रवार को घोषणा की।

राज्य के मुख्य सचिव और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश कुमार ने इसकी घोषणा की। इस संबंध में मुख्य सचिव द्वारा एक आदेश जारी किया गया जिसमें कहा गया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है जो जनसंख्या के अनुपात में बहुत अधिक है और यह चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि मणिपुर में जन स्वास्थ्य के हित में संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। इसलिए मणिपुर में 18 जुलाई से 27 जुलाई तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।

मणिपुर में शुक्रवार को कोविड-19 के 1128 नए ​​मामले आने से संक्रमितों की संख्या 82,688 हो गयी। राज्य में संक्रमण से अब तक 1350 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 9033 उपचाराधीन मरीज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी