लाइव न्यूज़ :

मणिपुर सरकार ने सात जिलों में कर्फ्यू की मीयाद 30 जून तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:28 IST

Open in App

इम्फाल, 11 जून मणिपुर सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार को सात जिलों में जारी कर्फ्यू की मीयाद 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है।

सरकार ने उच्च संक्रमण दर को देखते हुए आठ मई को इम्फाल वेस्ट, इम्फाल ईस्ट, थोउबाल, काकचिंग, उखरुल, चुराचांदपुर और विष्णुपुर में कर्फ्यू लगाया था और बाद में इसे 11 जून तक बढ़ा दिया था।

राज्य के गृह विभाग ने शुक्रवार को कहा, ‘‘ राज्य में कोविड-19 संक्रमण और मौत के मामले उच्च स्तर पर बने हुए हैं और जब तक इसमें उल्लेखनीय कमी नहीं आ जाती तब तक राज्य में पाबंदियों को जारी रखने की जरूरत है।’’

हालांकि, मौजूदा समय में कुछ गतिविधियों की छूट दी जाएगी।

राज्य सरकार ने एमएसआरटीसी कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक एयरलाइन और रेलगाड़ियों के टिकट बुक करने वाले कार्यालयों को खोलने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही बेकरी का काम भी सीमित कर्मचारियों और कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए करने की अनुमति होगी।

हालांकि, जिन नौ जिलों में कर्फ्यू नहीं लगा है वहां से कर्फ्यू वाले सात जिलों में अंतर-जिला आवाजाही पर रोक जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं