मणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

By रुस्तम राणा | Updated: February 4, 2026 18:28 IST2026-02-04T18:28:28+5:302026-02-04T18:28:33+5:30

युमनाम खेमचंद सिंह ने कई पार्टी नेताओं की मौजूदगी में लोक भवन में शपथ ली। उनकी शपथ गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को तुरंत प्रभाव से खत्म करने की अधिसूचना जारी करने के एक दिन बाद हुई।

Manipur gets a new Chief Minister; Yumnam Khemchand Singh takes oath as CM | मणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

मणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

इंफाल: बीजेपी मणिपुर विधानमंडल दल के नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। युमनाम खेमचंद सिंह ने कई पार्टी नेताओं की मौजूदगी में लोक भवन में शपथ ली। उनकी शपथ गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को तुरंत प्रभाव से खत्म करने की अधिसूचना जारी करने के एक दिन बाद हुई। मणिपुर फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन के अधीन था।

गैजेट ऑफ़ इंडिया (एक्स्ट्राऑर्डिनरी) में प्रकाशित एक 'घोषणा' के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपुर राज्य के संबंध में संविधान के अनुच्छेद 356(2) के तहत जारी घोषणा को रद्द कर दिया है। पिछली घोषणा 13 फरवरी, 2025 को जारी की गई थी। बुधवार (4 फरवरी, 2026) को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित नई घोषणा में कहा गया है कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन वापस ले लिया गया है।

उद्घोषणा में कहा गया है, "संविधान के अनुच्छेद 356 के खंड (2) द्वारा दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, मैं, द्रौपदी मुर्मू, भारत की राष्ट्रपति, मणिपुर राज्य के संबंध में 13 फरवरी, 2025 को उक्त अनुच्छेद के तहत मेरे द्वारा जारी की गई उद्घोषणा को 4 फरवरी, 2026 से रद्द करती हूँ।" 

Web Title: Manipur gets a new Chief Minister; Yumnam Khemchand Singh takes oath as CM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे