लाइव न्यूज़ :

मणिपुर चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू, मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने डाला वोट, 38 सीटों पर 173 उम्मीदवार मैदान में

By विशाल कुमार | Updated: February 28, 2022 08:41 IST

इस चरण में 15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 1,721 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं और 12,09,439 लोगों के पास मताधिकार है। राज्य में 6.28 लाख महिलाएं, 5.80 लाख पुरुष और 175 ट्रांसजेंडरों सहित कुल 12.09 लाख मतदाता 1,721 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 38 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में बने एक बूथ पर जाकर मतदान किया।इस चरण में 15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इम्फाल: मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 38 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में बने एक बूथ पर जाकर मतदान किया। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने का अनुरोध किया।

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने इम्फाल में तम्फासना गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में वोट किया। उन्होंने कहा कि मैं मणिपुर के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें क्योंकि हमारे देश में लोकतंत्र प्रचलित है और लोकतंत्र की निशानी चुनाव है।

इस चरण में 15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 1,721 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं और 12,09,439 लोगों के पास मताधिकार है। राज्य में 6.28 लाख महिलाएं, 5.80 लाख पुरुष और 175 ट्रांसजेंडरों सहित कुल 12.09 लाख मतदाता 1,721 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

इस चरण के लिए जिन विधानक्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है, उनके प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एन बीरेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष वाई खेमचंद सिंह, उप मुख्यमंत्री एवं नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) उम्मीदवार युमनाम जॉयकुमार और कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष एन लोकेश सिंह शामिल हैं।

इन 38 सीटों में से, इम्फाल पूर्व में 10 निर्वाचन क्षेत्र, इम्फाल पश्चिम में 13, बिष्णुपुर और चुराचांदपुर में छह-छह और कांगपोकपी जिले में तीन हैं। मणिपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि कुल 173 उम्मीदवारों में से 39 का आपराधिक इतिहास है।

मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। दोपहर तीन से शाम चार बजे तक कोविड-19 के मरीज मतदान करेंगे। दूसरे चरण के लिए मतदान पांच मार्च को होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी