मणिपुर: कांग्रेस विधायक ने विधानसभा, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 17:25 IST2021-07-28T17:25:51+5:302021-07-28T17:25:51+5:30

Manipur: Congress MLA resigns from primary membership of assembly, party | मणिपुर: कांग्रेस विधायक ने विधानसभा, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

मणिपुर: कांग्रेस विधायक ने विधानसभा, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

इंफाल, 28 जुलाई कांग्रेस विधायक एवं मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गोविनदास कोंथौजाम ने बुधवार को राज्य विधानसभा और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष युमनाम खेमचंद सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतरिम अध्यक्ष एन. लोकेन सिंह को सौंपा।

बिष्णुपर सीट से लगातार छह बार विधायक निर्वाचित हुए कोंथौजाम ने 20 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्वोत्तर के इस राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 में होना है।

लोकेन सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कोंथौजाम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र यहां कांग्रेस भवन में यह कहते हुए सौंपा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से यह कदम उठाया है।

विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि कोंथौजाम ने बुधवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपा।

कांग्रेस ने 2017 के चुनाव में 60 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की तुलना में कहीं अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन वह बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई थी और सरकार गठन के लिए गठबंधन भी नहीं कर पाई थी। तब भाजपा अन्य दलों से गठजोड़ कर सत्ता में आई थी। वर्तमान में सदन में सदस्यों की संख्या 56 है, जिनमें भाजपा के 25 सदस्य हैं और कांग्रेस के 17 सदस्य हैं। कोंथौजाम के इस्तीफे से अब सदन में कांग्रेस सदस्यों की संख्या घट कर 16 रह गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Manipur: Congress MLA resigns from primary membership of assembly, party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे